भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।
30000 भारतीयों को किया संबोधित
PM मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी। PM मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30000 भारतीयों को संबोधित किया।
Thank you for your wonderful words on the contribution of the Indian diaspora and for your unwavering belief in the India-Australia friendship. @JacintaAllanMP https://t.co/uFTUiE1RGl
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026
इन क्षेत्रों में एकसाथ रिसर्च
दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन पार्टनरशिप शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देश इन क्षेत्रों में एकसाथ रिसर्च करेंगे।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- क्वांटम कंप्यूटिंग
- सेमीकंडक्टर
- साइबर सिक्योरिटी
- डिजिटल रेजिलिएंस
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
PM मोदी ने कहा हमारे फार्मा और डिफेंस की क्रेडिबिलिटी दुनिया देख रही है। आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया है। धमाके आतंकवादियों के अड्डों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। PM ने कहा टेरर कैंप पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं। भारत इतने पर ही रुकना नहीं चाहता, भारत कह रहा है ग्रो मोर, ग्रो मोर।
विकसित होने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे भारत की प्रेरणा है- Grow More, Achieve More. pic.twitter.com/3btTfUXF8a
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026