बेंगलुरु में डे-केयर सेंटर में बच्चे को टॉयलेट में बंद किया, जेट से पानी डाला, वीडियो वायरल

बेंगलुरु डे-केयर मामला

बेंगलुरु में डे-केयर सेंटर में बच्चे को टॉयलेट में बंद किया, जेट से पानी डाला, वीडियो वायरल

बेंगलुरु के कैपजेमिनी HAL कैंपस के डे-केयर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आईं। वीडियो वायरल होने पर 5 महिला केयरगिवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

बेंगलुरु में डे-केयर सेंटर में बच्चे को टॉयलेट में बंद किया जेट से पानी डाला वीडियो वायरल

बेंगलुरु में डे-केयर सेंटर में बच्चे को टॉयलेट में बंद किया |

बेंगलुरु में IT कंपनी कैपजेमिनी के HAL कैंपस में चल रहे डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के बच्चे के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सेंटर के कुछ वीडिया वायरल हैं, जिसमें यहां के महिला स्टाफ एक बच्चे से गलत व्यवहार करता नजर रहा है।

टॉयलेट में बंद बच्चा

वीडियो में बच्चा टॉयलेट में बंद है, और फर्श पर लेटा हुआ है और रो रहा है। एक महिला बच्चे के बिलखने का Video बना रही है। एक और वीडियो सामने आया जिसमें महिला बच्चे को टॉयलेट सीट पर बैठाकर उसके मुंह पर जेट स्प्रे से पानी डाल रही है। इसके अलावा बच्चे को फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाकर रखा हुआ है, और उसके डराया जा रहा है, बच्चा लगातार रो रहा है। बताया गया कि डे-केयर के वीडियो 29 जून को वायरल हुए।

5 महिला केयरगिवर पर केस

केयर सेंटर की पुष्टि होने की बाद पुलिस ने 5 महिला केयरगिवर के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि, कितने बच्चों के साथ गलत व्यवहार हुआ इसकी डिटेल सामने नहीं आई। डे-केयर में आने वाले बच्चे कैंपस में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के हैं, जिन्हें उनके पेरेंट्स ड्यूटी के दौरान यहां छोड़ते थे। वीडियो देखकर माता-पिता और अधिकारी हैरान रह गए। बच्चों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह गंभीर है।

जांच में लगे अधिकारी

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि डे-केयर सेंटर का संचालन सीधे कैपजेमिनी कर रही थी या फिर कंपनी परिसर में किसी बाहरी एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गई। पांचों महिला कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया। आयोग अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेगा और जांच करेगा।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

देश-विदेश

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामत को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

13 साल की उम्र और 32 दरिंदें..ऐसे खुली श्रीगंगानगर कांड की परतें

देश-विदेश

13 साल की उम्र और 32 दरिंदें..ऐसे खुली श्रीगंगानगर कांड की परतें

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची को विभिन्न होटलों में 32 लोगों द्वारा शोषित किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

एक सप्ताह के स्वास्थ्य कार्यक्रम पर बेंगलुरु रवाना हुए सीएम भगवंत मान, प्राकृतिक चिकित्सा से करेंगे स्वास्थ्य सुधार

राज्य

एक सप्ताह के स्वास्थ्य कार्यक्रम पर बेंगलुरु रवाना हुए सीएम भगवंत मान, प्राकृतिक चिकित्सा से करेंगे स्वास्थ्य सुधार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक सप्ताह के लिए बेंगलुरु में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रहेंगे, जहाँ उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक देखभाल करेंगे।

बेंगलुरु रवाना हुए पंजाब सीएम मान, 4 दिवसीय ‘डिटॉक्स’ कार्यक्रम पर सियासी हलचल तेज

राज्य

बेंगलुरु रवाना हुए पंजाब सीएम मान, 4 दिवसीय ‘डिटॉक्स’ कार्यक्रम पर सियासी हलचल तेज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेंगलुरु में चार दिवसीय वेलनेस और डिटॉक्स कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

देश-विदेश

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक इलाके में पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई, कई अन्य घायल।