बांग्लादेश हिंसा: फिर एक और  हिंदू की हत्या, 23 साल का चंचल गैराज में जिंदा जलाया!

bangladesh-hindu-youth-burnt-alive-in-narsingdi

बांग्लादेश हिंसा: फिर एक और  हिंदू की हत्या, 23 साल का चंचल गैराज में जिंदा जलाया!

बांग्लादेश हिंसा फिर एक और  हिंदू की हत्या 23 साल का चंचल गैराज में जिंदा जलाया

Bangladesh Hindu Youth Burnt Alive Narsingdi: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। अब नरसिंदी जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आशंका है कि उसे जिस गैराज में वह काम करता था, उसी के भीतर जिंदा जलाकर मार दिया गया।

गैराज में सोते समय लगाई गई आग

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह घटना नरसिंदी पुलिस लाइन्स से सटे मस्जिद मार्केट इलाके की है। चंचल शुक्रवार देर रात गैराज के अंदर सो रहा था। उसी दौरान किसी ने दुकान के बाहर लगे शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा गैराज उसकी चपेट में आ गया. घटना से जुड़े एक वीडियो में साफ दिखता है कि एक व्यक्ति बाहर से आग लगाता है, और देखते ही देखते लपटें अंदर फैल जाती हैं। माना जा रहा है कि चंचल को बाहर निकलने का कोई मौका तक नहीं मिला।

आग बुझी और अंदर मिली जली हुई लाश

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को फोन किया। नरसिंदी फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जब आग बुझी, तो गैराज के अंदर से चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव बरामद हुआ.

Bangladesh Hindu Youth Burnt Alive Narsingdi: परिवार का इकलौता सहारा था चंचल

मृतक चंचल चंद्र भौमिक कुमिल्ला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था. वह पिछले कई वर्षों से नरसिंदी में एक गैराज में काम कर रहा था और वहीं रहता भी था। परिवार में वह मंझला बेटा था, लेकिन कमाई का एकमात्र सहारा भी वही था. घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने इसे पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या बताया है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

इलाके में तनाव, हिंदू समुदाय में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।