एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौटेः पीएम से मुलाकात आज संभव

astronaut-shubhanshu-returns-india-meet-pm-mod

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौटेः पीएम से मुलाकात आज संभव

 एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौटेः पीएम से मुलाकात आज संभव

देश का बेटा घर लौटा शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी पर उमड़ा सैलाब ?

astronaut shubhanshu returns india meet pm mod 

दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, लखनऊ में मां ने कहा ‘सीने से लगाकर करूंगी दुलार’

16 अगस्त को अमेरिका के जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद, एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे। उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उनके साथ उनके पिता शंभु दयाल शुक्ला भी थे।

 जीवन गाड़ी है, समय पहिया…

यही शब्द थे शुभांशु के इंस्टाग्राम पोस्ट में, जब वे विमान में बैठे थे। उन्होंने लिखा:

 मुझे अपने देश पहुंचने की बेसब्री है। मिशन के बाद पहली बार अपनों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं।

 आज हो सकती है पीएम मोदी से मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में शुभांशु से मिल सकते हैं। इसके बाद वे बेंगलुरु में ISRO के इंटरनेशनल स्पेस-डे सेलिब्रेशन (23 अगस्त) में हिस्सा लेंगे। 25 अगस्त को वे लखनऊ पहुंच सकते हैं अपने घर, अपनी मां के पास।

मां आशा शुक्ला की भावनात्मक प्रतिक्रिया

दुनिया के लिए वो सेलिब्रिटी होगा, पर मेरे लिए अब भी मेरा नन्हा बेटा है। उसके आने का बेसब्री से इंतजार है।  जब वो 25 अगस्त को घर आएगा, तो उसे सीने से लगाकर बहुत सारा प्यार-दुलार करूंगी। अब वो सिर्फ मेरा नहीं, पूरे देश का बेटा बन गया है।

 अंतरिक्ष से धरती तकः मिशन की झलक

तारीख घटना
25 जून 2025 एक्सियम मिशन-4 के तहत स्पेस के लिए रवाना
26 जून इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे
15 जुलाई पृथ्वी पर वापसी (कैलिफोर्निया तट)
16 अगस्त अमेरिका से भारत रवाना
17 अगस्त दिल्ली पहुंचे एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
25 अगस्त लखनऊ घर वापसी संभावित

astronaut shubhanshu returns india meet pm mod 

शुभांशु कौन हैं?

  • लखनऊ निवासी, भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक
  • ISRO और अमेरिका की Axiom Space का हिस्सा
  • ISS में 18 दिन बिताए भारतीय नागरिक के रूप में यह बड़ी उपलब्धि
  • मिशन में शामिल: स्पेस टेक्नोलॉजी, जीवन विज्ञान और माइक्रोग्रैविटी रिसर्च

कमांडर पैगी व्हिटसन के शब्द:

 अंतरिक्ष में एकमात्र स्थिर चीज बदलाव है। शुभांशु ने इसे ज़िंदगी पर भी लागू बताया।

लखनऊ में अब भी शांति, लेकिन मां के दिल में तूफान

घर में खास चहल-पहल नहीं, पर दिलों में गर्व और इंतजार चरम पर। 16 महीने बाद बेटा लौटेगा अप्रैल 2024 में लखनऊ से बेंगलुरु और फिर अमेरिका गए थे। astronaut shubhanshu returns india meet pm mod 

आगे क्या?

प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे, ISRO स्पेस डे में सम्मान होगा स्कूल-कॉलेजों और यंग साइंटिस्ट्स से संवाद करेंगे और देशभर में साइंस कम्युनिकेशन की नई शुरुआत होगी? Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।