Air India Engine Failure: दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी सामने आ गई। अचानक से बोइंग 777 फ्लाइट का दाहिना इंजन बंद हो गया, जिसके बाद पायलटों ने तुरंत प्लेन को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया।
विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है।
बीच हवा में इंजन बंद
बता दे कि, प्लाइट AI 887 सुबह 6:10 बजे रवाना हुई थी और करीब 6:52 बजे वापस दिल्ली पहुंच गई। विमान 2 इंजन वाला था, ऐसे में एक इंजन बंद होने की हालत में भी सुरक्षित लैंडिंग आसानी से हो जाती है। एयर इंडिया के अनुसार, पायलटों ने किसी भी तरह का रिस्क न लेते हुए सुरक्षा को जरूरी समझा। [caption id="attachment_123899" align="alignnone" width="635"]
दिल्ली में कराई इमरजेंसी लैंडिंग[/caption]