कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत मौजूद, हिट लेकर पहुंचा शख्स

अभिजीत के नेतृत्व में CJP प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत मौजूद, हिट लेकर पहुंचा शख्स

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली लौटकर जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए।

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन फाउंडर अभिजीत मौजूद हिट लेकर पहुंचा शख्स

अभिजीत के नेतृत्व में CJP प्रदर्शन |

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच गए हैं। CJP जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करते नजर आए। 

हिट लेकर पहुंचा शख्स

प्रदर्शन के बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। यह प्रोटेस्ट CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज में है। पुलिस के मुताबिक, दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 

'कॉकरोच आ रहे, प्रधान जा रहे'

कॉकरोच जनता पार्टी पॉलिटिकल पार्टी बनेगी या नहीं यह फिलहाल यह तय नहीं है। पार्टी को सोशल मीडिया पर जनता का भारी समर्थन मिला है। अभिजीत ने दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। दीपके ने कहा- शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, अब तक 5 स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं। इससे पहले CJP ने अपने X पर पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा होंगे और हमें पहले की योजना के मुताबिक पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। कॉकरोच आ रहे हैं, और धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

देश-विदेश

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

Pappu Yadav was attacked with a shoe while addressing the media at his residence in Delhi, amidst chaos over a controversial statement.

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ का प्लान,जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश

देश-विदेश

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ का प्लान,जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। संदिग्धों ने दिल्ली में हिंसा फैलाने का प्लान बनाया था।

100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, CM सोरेन से मिलने की रखी शर्त; 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद उतारा गया

राज्य

100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, CM सोरेन से मिलने की रखी शर्त; 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद उतारा गया

रांची में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग की, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पिता जूनियर इंजीनियर, फिर अभिजीत दीपके को अमेरिका पढ़ाने का खर्च कहां से आया, आर्थिक स्थिति की जांच की मांग

देश-विदेश

पिता जूनियर इंजीनियर, फिर अभिजीत दीपके को अमेरिका पढ़ाने का खर्च कहां से आया, आर्थिक स्थिति की जांच की मांग

अमित तिवारी ने RTI के द्वारा अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति और CJP के फंड्स की जांच की मांग की।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।