16000-bags-of-wheat-missing-from-congress-leaders-warehouse

MP NEWS: कांग्रेस नेता के वेयर हाउस से 16000 बोरी गेहूं गायब

By : Narendra Singh
MP NEWS: कांग्रेस नेता के वेयर हाउस से 16000 बोरी गेहूं गायब

12 हजार बोरियों में मिला भूसा और डस्ट

सरकारी गेहूं में हेराफेरी

MP NEWS: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सरकारी गेहूं की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया गेहूं प्रशासन ने कांग्रेस नेता विजय सिंह गौतम के वेयर हाउस में रखा था। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से अधिक थी। अब वेयर हाउस से 16168 बोरी गायब है

MP NEWS: कांग्रेस नेता के वेयर हाउस से गायब हुआ सरकारी गेहूं

उज्जैन के घट्टिया तहसील के पानबिहार क्षेत्र के ग्राम बच्चूखेड़ी में श्री गौतम वेयर हाउस है। इसकी प्रोपाइटर लक्ष्मीबाई और संचालक कांग्रेस नेता विजय सिंह हैं। इस वेयर हाउस में प्रशासन ने वर्ष 2020-21 में खरीदा गेहूं अनुबंध के तहत रखा था, ताकि उसे कंट्रोल दुकान से वितरित करवाया जा सके या जरूरत के हिसाब से अन्य योजनाओं में उपयोग लिया जा सके।

MP NEWS: ऐसे हुआ खुलासा

वेयर हाउस घट्टिया की खिलचीपुर शाखा के तहत आता है। शाखा प्रबंधक भगवान पटेल ने वेयर हाउस में रखे गेहूं की गुणवत्ता चेक करने का आग्रह जिला स्तर के अधिकारियों से किया था। टीम जब वेयर हाउस पर निरीक्षण करने पहुंची तो इन्हें यहां गड़बड़ी की आशंका हुई थी। इसके बाद जांच के लिए टीम बनी। गुरुवार को एसडीएम राजाराम करजरे के नेतृत्व 8-10 अधिकारी जांच के लिए वेयर हाउस पहुंचे थे। इन्होंने मौके पर पंचनामा बनाया और वेयर हाउस को सील कर दिया। संभवत: टीम शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप देगी।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026