mhow-riot-case

Mhow violence case 2025 : महू हिंसा के आरोपियों पर लगा NSA

By : Narendra Singh
Mhow violence case 2025 : महू हिंसा के आरोपियों पर लगा NSA
[caption id="attachment_68123" align="alignnone" width="300"]महू हिंसा महू हिंसा[/caption]

घटना का नया वीडियो भी सामने आया

Mhow violence case 2025 मध्यप्रदेश महू में हिंसा करने के मामले में इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत के दो आरोपियों के खिलाफ रासूका के तहत केस दर्ज किया है. रिपोर्ट में इन दोनों आरोपियों की गतिविधियों को शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है.

दो आरोपियों पर लगा NSA

महू में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद महू में निकले जुलूस में सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने का आरोप में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. महू उपद्रव के दो आरोपियों पर कलेक्टर आशीष सिंह ने रासूका (NSA) लगा दिया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं.पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, सोहेल पिता साहिद कुरैशी और एजाज पिता मोहम्मद रफीक खान आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त पाए गए. सोहेल कुरैशी बतख मोहल्ला, महू के निवासी हैं, जबकि एजाज खान वर्तमान में कंचन विहार खान कॉलोनी, महू में रह रहे थे. Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

गतिविधियों को सुरक्षा के लए बताया खतरा

रिपोर्ट में इन दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों को सार्वजनिक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया. इसके मद्देनजर, कलेक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के प्रावधानों के अंतर्गत इन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं. इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है तथा आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Mhow violence case 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल जीतने पर निकल रहे जुलूस पर कुछ लोगों द्वारा आमजनों को गालियां देते हुए षड्यंत्र पूर्वक एक मत होकर ईंट पत्थर से पथराव किया गया और साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया.दोनों ही आरोपी अपराध जगत में सक्रिय है. इनके विरूद्ध आम जनों को अश्लील गालियां देने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने, साम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर दंगे करने, लोक व्यवस्था भंग करने जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध हैं.