Yaseen Machhli viral chat drugs offer: यासीन मछली की वायरल चैट से एक और बड़ा खुल...

yaseen-machhli-viral-chat-drugs-offer-to-woman

Yaseen Machhli viral chat drugs offer: यासीन मछली की वायरल चैट से एक और बड़ा खुलासा,युवती को देता था ड्रग्स का ऑफर

yaseen machhli viral chat drugs offer यासीन मछली की वायरल चैट से एक और बड़ा खुलासायुवती को देता था ड्रग्स का ऑफर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यासीन मछली की ड्रग्स चैट

Yaseen Machhli viral chat drugs offer: बड़ी खबर भोपाल से है जहां ड्रग्स मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब ड्रग तस्कर यासीन मछली की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है... जिसमें वह एक युवती को ड्रग्स ऑफर करता नजर आ रहा है। आरोप है कि यासीन ने अपने ही दोस्त की पत्नी को ड्रग्स देने की पेशकश की और जब युवती ने जवाब नहीं दिया तो उसने कॉल भी किया। युवती ने जब एक प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया तो यासीन ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उसे मैसेज किया।

Yaseen Machhli viral chat drugs offer:

 महिला थाने में पहले भी शिकायतें...

सूत्रों के अनुसार यासीन मछली पर पहले भी महिला थाने में मामला दर्ज हो चुका है। वह कई युवतियों को सोशल मीडिया के जरिए परेशान कर चुका है, लेकिन कई लड़कियां डर और बदनामी के डर से सामने नहीं आ पाईं। लल्लूराम डॉट कॉम वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले ने प्रशासन और समाज में चिंता की लहर दौड़ा दी है।

MP Nagar थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज

यासीन मछली पर अब एमपी नगर थाने में दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर फाइव स्टार होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती भोपाल से बाहर की रहने वाली है और यासीन से परेशान होकर गोवा में जाकर नौकरी करने लगी थी। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वह वापस भोपाल आकर थाने पहुंची।

अब तक यासीन मछली पर 6 गंभीर मामले दर्ज

Yaseen Machhli viral chat drugs offer: यासीन मछली के खिलाफ अब तक 6 आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें एमडी ड्रग्स तस्करी, अपहरण, मारपीट, नग्न कर वीडियो वायरल करने की धमकी, ड्रग्स की लत लगाकर शोषण और अब दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी मामलों की जांच कर रही है और अन्य पीड़िताओं को भी सामने आने की अपील की जा रही है।

https://youtube.com/shorts/CGPJROOE114?si=2UlRUid6O10Rwbgc  

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।