RATH YATRA: उज्जैन में पुरी सा नजारा, CM मोहन यादव ने खींचा रथ

ujjain-jagannath-rath-yatra

RATH YATRA: उज्जैन में पुरी सा नजारा, CM मोहन यादव ने खींचा रथ

rath yatra उज्जैन में पुरी सा नजारा cm मोहन यादव ने खींचा रथ

उज्जैनआस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम शनिवार को उज्जैन में देखने को मिला, जब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे वैभव और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पुरी की परंपरा को जीवंत करता यह आयोजन, उज्जैनवासियों के लिए किसी भक्ति महोत्सव से कम नहीं था।

अवंतिका में पुरी की झलक

भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में संध्या आरती के दौरान भगवान महाकाल का श्रृंगार जगन्नाथ स्वरूप में किया गया। वहीं इस्कॉन मंदिर से निकली रथ यात्रा में श्रद्धालु डमरू की धुन, कीर्तन और जयकारों के बीच झूमते नजर आए। ड्रोन से हुई फूलों की वर्षा ने रथ यात्रा को स्वर्गिक बना दिया।

जगदीश मंदिर से लेकर क्षिप्रा घाट तक भक्ति की लहर

रथ यात्रा जगदीश मंदिर से शुरू होकर श्रीराम घाट तक पहुंची। हजारों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल हुए। आषाढ़ मास की द्वितीया तिथि पर उज्जैन पूरी तरह से पुरी के उत्सव रंग में रंग गया। धार्मिक नगरी उज्जैन में हर साल होने वाली यह यात्रा इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य रही।

7 दिनों तक भगवान विश्राम में, फिर निकलेगी वापसी यात्रा

इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक पर्व 27 जून से 5 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी 7 दिनों तक गोंडिचा मंदिर में विश्राम करेंगे, और 5 जुलाई को वापसी रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह परंपरा ओडिशा के पुरी मंदिर की तर्ज पर मनाई जाती है।

प्रदेश की सबसे बड़ी रथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा—अवंतिका नगरी उज्जैन भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली है। मुझे गर्व है कि मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी रथ यात्रा यहां आयोजित की गई। उज्जैन का इतिहास पुरी से सदियों से जुड़ा है। राजा इन्द्रद्युम्न ने ही पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर बनवाया था। यह क्षण अतीत को वर्तमान में जीने जैसा है।” [caption id="attachment_91261" align="alignnone" width="278"]सीएम का ट्वीट सीएम का ट्वीट[/caption]

CM मोहन यादव ने खींचा रथ, भगवान को किया विराजमान

रथ यात्रा के दौरान कालिदास अकादमी परिसर स्थित गोंडिचा मंदिर में विश्राम स्थल बनाया गया। यहां मुख्यमंत्री ने स्वयं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं उठाईं, उन्हें सिंहासन पर विराजित किया, चंवर से हवा की, आरती उतारी और रथ भी खींचा। यह दृश्य हर भक्त के लिए भावविभोर कर देने वाला रहा।

गीता ऐप लॉन्च और प्रदर्शनी का लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गीता परीक्षा ऐप’ लॉन्च किया, जिसे विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप लाखों छात्रों को एक साथ गीता परीक्षा देने की सुविधा देगा। साथ ही, कालिदास अकादमी परिसर में भगवान जगन्नाथ की लीलाओं और रथ यात्राओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी लोकार्पण किया गया।

सांस्कृतिक पर्व और रथ यात्रा का महत्व

यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उज्जैन की संस्कृति, परंपरा और अध्यात्म का उत्सव है। इस्कॉन मंदिर उज्जैन, देश के प्रमुख तीन इस्कॉन मंदिरों में से एक बन गया है। हर साल यह आयोजन उज्जैन को भक्ति, संस्कृति और पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाता है। Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात, हुई अहम चर्चा

मध्य प्रदेश

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात, हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से महत्वपूर्ण चर्चा की और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

लखनऊ में वकील खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में वकील खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

In Lucknow's Aliganj sector, lawyer Shailendra Pratap Singh, aged 40, fatally shot himself with his licensed pistol following a dispute with his wife.

भेंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश

भेंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति ने अपनी पत्नी पर तलाक के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्नी ने उसकी मदद से नर्स का कोर्स किया था।

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड के यमकेश्वर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

राजस्थान

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

In Dausa, Rajasthan, a 14-year-old boy named Kartik Bairwa died suddenly from a heart attack just days after his sister's wedding.