यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

यमकेश्वर में विकास परियोजनाएं

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड के यमकेश्वर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

यमकेश्वर में cm धामी cm योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ जिम का लोकार्पण

यमकेश्वर में विकास परियोजनाएं |

उत्तराखंड का यमकेश्वर 2 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मिलन और विकास कार्यों की साक्षी बनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

शिव मंदिर में पूजा

कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने महादेव से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। यमकेश्वर आगमन पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

आध्यात्मिक अनुष्ठान का बने हिस्सा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया और परिवार व ग्रामीणों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर समिति का आभार जताते हुए कहा कि 3 वर्ष पूर्व जहां केवल श्रद्धा का भाव था, आज वहां भव्य मंदिर खड़ा है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा जीवन में प्रगति के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का होना अनिवार्य है। अच्छा सोचने से परिणाम सुखद होते हैं, और इस सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिकता ही सबसे सशक्त माध्यम है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी का उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बिथ्याणी महाविद्यालय को 'आदर्श कॉलेज' के रूप में विकसित करने और क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और खेल सुविधाएं देने हेतु संकल्पबद्ध है, जिसके क्रम में इस महाविद्यालय को हाईटेक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

'विकसित भारत एक संकल्प'

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक भव्यता के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों का भावपूर्ण अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अतिथियों ने महाविद्यालय की नई AI आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन किया, जिसकी कार्यप्रणाली के बारे में त्रिलोक चंद्र शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल तकनीक का अनूठा उदाहरण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं एआई बॉट से संवाद कर महाविद्यालय की परीक्षा प्रणाली व परिणामों की समीक्षा की, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय के नए भवन व सेमिनार हॉल का उद्घाटन और 'विकसित भारत एक संकल्प' पुस्तक का विमोचन भी गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

जिम का लोकार्पण

युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के लिए महाविद्यालय परिसर में ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं जिम उपकरणों पर व्यायाम कर स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। प्रस्तावित स्टेडियम के लिए चिन्हित भूमि के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही यह जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी ने यमकेश्वर में मंदिर पूजा की और ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया।

एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते है PM मोदी, एशिया के सबसे बड़े टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण

उत्तराखंड

एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते है PM मोदी, एशिया के सबसे बड़े टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण

नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में एशिया के सबसे बड़े टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करने की तैयारी में हैं। इस दौरे से स्थानीय ऊर्जा और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास और विस्तार की समीक्षा की, इसे शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठाए।

उत्तराखंड में बोल्डर गिरने से दहशत, 2  गाड़िया दबी

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बोल्डर गिरने से दहशत, 2 गाड़िया दबी

उत्तराखंड के नैनीताल में बोल्डर गिरने की घटना से दहशत। दो गाड़ियां दबी, आसपास के मकान खाली कराए गए। लोगों में आक्रोश, हाईवे पर जाम लगाया।

CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath increased salaries for 1.43 lakh educators in Gorakhpur and inaugurated 71 development projects.