वर्कर्स की ट्रेनिंग के लिए स्पीकर तैयार कर रही BJP:भोपाल में हुआ पहला सेशन

training-campaign-bhopal

वर्कर्स की ट्रेनिंग के लिए स्पीकर तैयार कर रही BJP:भोपाल में हुआ पहला सेशन

वर्कर्स की ट्रेनिंग के लिए स्पीकर तैयार कर रही bjpभोपाल में हुआ पहला सेशन

Training Campaign: भोपाल के रवीन्द्र भवन में शुक्रवार को बीजेपी के दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ताओं की ट्रेनिंग हुई। जहा इस ट्रेनिंग में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए।इस उद़्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया। इसके बाद बीजेपी के प्रशिक्षण महाभियान पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी केसी पटेल ने प्रजेंटेशन दिया।

[caption id="attachment_139163" align="alignnone" width="1187"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव[/caption]

इन 8 विषयों पर वक्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

वैचारिक अधिष्ठान (वैचारिक आधार): इस विषय पर डॉ निशांत खरे और विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान ने सत्र में संबोधन दिया।

कार्य पद्धति (कार्यकर्ता संभाल): इस सत्र में पंकज जोशी और कांतदेव ने संबोधन दिया।

भाजपा का इतिहास और विकास: विधायक भगवानदास सबनानी और सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने इस सत्र में पार्टी के इतिहास से लेकर अब तक के सफर के बारे में बताया।

केन्द्र सरकार की योजनाएं: केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और अभय प्रताप सिंह यादव ने इस सत्र में संबोधन दिया।

कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि: इस सत्र में एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और राजेन्द्र सिंह ने सत्र में जानकारी दी।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियां: मंत्री विश्वास सारंग और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने इस सत्र में मप्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के कारण आए बदलावों को बताया।

बूथ प्रबंधन और मन की बात: इस सत्र में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और गौरव सिरोठिया, राघवेन्द्र शर्मा ने संबोधन दिया।

सोशल मीडिया, AI, नमो एप और संगठन एप का उपयोग: इस सत्र को सुयश त्यागी, कामना भदौरिया ने संबोधित किया।

Training Campaign: संघ की तर्ज पर तीन प्रांतों में होगा प्रशिक्षण

RSS के 3 प्रांतों की संरचना के अनुसार भोपाल में आज मध्य भारत प्रांत के जिलों से करीब 600 वक्ता प्रशिक्षण में शामिल हुए। सभी प्रतिभागी मंडल स्तर पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर होंगे। बीजेपी का यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर तीन प्रांतों महाकौशल, मध्यभारत और मालवा के मुख्यालयों पर होगा।

मध्यभारत : 6 मार्च को भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्यभारत प्रांत में आने वाले 25 जिलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। इसमें भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 25 जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

महाकौशल: 7 मार्च को जबलपुर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर गीता भवन घंटाघर जबलपुर में जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, शहडोल संभाग के 19 जिलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा।

मालवा: 10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज स्कीम नंबर 54, सत्य साईं चौराहा बॉम्बे हॉस्पिटल रोड़ इंदौर में 18 जिलों का प्रशिक्षण होगा।

हाईटेक होगा कार्यकर्ताओं का स्वभाव

प्रशिक्षण का 1 मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के उपयोग के अनुरूप ढालना है। पार्टी का मानना है कि 'व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण' और फिर 'राष्ट्र निर्माण' के लक्ष्य को पाने के लिए कार्यकर्ताओं का तकनीकी रूप से दक्ष होना अनिवार्य है।

AI और सोशल मीडिया पर विशेष फोकस

Training Campaign: मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 24 घंटे के गहन प्रशिक्षण सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन ऐप पर विशेष सत्र रखे गए हैं। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि कैसे तकनीक का उपयोग कर पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए।

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टोली में एमपी का प्रतिनिधित्व

इस महाअभियान के संचालन के लिए एक 'राष्ट्रीय टोली' बनाई गई है, जिसमें मध्य प्रदेश से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय टोली में सदस्य के रूप में कविता पाटीदार को भी शामिल किया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए श्री के.सी. पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।