भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान:CM डॉ मोहन बोले-भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

training-campaign-at-jabalpur

भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान:CM डॉ मोहन बोले-भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

भाजपा का प्रशिक्षण महाभियानcm डॉ मोहन बोले-भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

Training campaign: एमपी के जबलपुर में रानीताल स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आज बड़ी बैठक शुरु हुई है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

[caption id="attachment_139729" align="alignnone" width="1189"]भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान[/caption]

सक्रियता के लिए प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता-मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का क्रम जारी रखने के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इसीलिए हमारी सरकार जनहितैषी कार्य में अपने संगठन की ताकत लगाती है। संगठन की मजबूती के लिएए कार्यकर्ताओं को आधार बनाने और सक्रियता के लिए प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता होती है।

साथ ही उन्होंने कहा की मुझे प्रसन्नता है कि जब से हेमंत खंडेलवाल अध्यक्ष बने हैं वे ऐसे कार्यों को गति देते जा रहे हैं। हम सरकार के मुखिया भले ही हैं लेकिन एक कार्यकर्ता होने के भाव से हमारे सांसद,विधायक और मंत्री दोनों दायित्वों का बराबरी से निभा रहे हैं। आज जबलपुर, रीवा, शहडोल सहित चार संभाग का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है।

[caption id="attachment_139730" align="alignnone" width="1188"]प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।[/caption]

Training campaign: डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल भी पहुंचे

प्रशिक्षण अभियान में शामिल होने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा से जबलपुर पहुंचे। शुक्ल ने कहा कि भाजपा अपने उद्देश्यों को लेकर राजनीति के क्षेत्र में एक मिशन की तरह काम कर रहा है। उस मिशन को पूरा करने के लिए लगातार इस प्रकार के प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यकर्ता अपने विचारों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन ठीक प्रकार से कर सकें,इसके लिए इस तरह के कार्यक्रम होते हैं। इससे हम सबको बहुत फायदा होता है।

नरसिंहपुर से पहुंचे मंत्री उदय प्रताप

प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी नरसिंहपुर जिले के ग्राम लोलरी से कार द्वारा जबलपुर पहुंच गए हैं। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यहां रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संभागीय कार्यशाला में शामिल हो रहे हैं और शाम 5 बजे कार द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंच गई हैं। वे शाम 4.30 बजे कार द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगी।

Training campaign: मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग से लगभग 400 प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से 400 से अधिक विषय वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे पंजीयन, दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन सत्र होगा। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके बाद विभिन्न सत्रों में विषय से संबंधित वक्ता कार्यशाला को संबोधित करेंगे।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।