TIT College sexual assault case: टीआईटी कॉलेज यौन शोषण मामला,दो महीने से फरार आर...

tit-college-sexual-assault-absconding-accused-abrar-arrested

TIT College sexual assault case: टीआईटी कॉलेज यौन शोषण मामला,दो महीने से फरार आरोपी अबरार इटारसी स्टेशन से गिरफ्तार

tit college sexual assault case टीआईटी कॉलेज यौन शोषण मामलादो महीने से फरार आरोपी अबरार इटारसी स्टेशन से गिरफ्तार

दो महीने से फरार था आरोपी अबरार

TIT College sexual assault case: भोपाल के टीआईटी कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में फरार चल रहे छठवें आरोपी अबरार को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को ये सफलता इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिली, जहां आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। अबरार पर पहले ही ₹10 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

कोलकाता तक पहुंची पुलिस टीम

जहांगीराबाद थाना पुलिस को इनपुट मिला था कि अबरार कोलकाता में छिपा हुआ है। इसके बाद एसीपी अजय तिवारी के निर्देशन में एक पुलिस टीम कोलकाता भेजी गई। मगर जैसे ही आरोपी को भनक लगी, वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा जारी रखा और आखिरकार उसे इटारसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। read more: जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी, दिया भरोसा और चॉकलेट

 मोबाइल नहीं करता था इस्तेमाल

अबरार को पकड़ने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फरारी के दौरान वह न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और न ही किसी एक जगह पर लंबे समय तक रुक रहा था। वह कोलकाता, बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार ठिकाने बदलता रहा जिससे उसे ट्रैक करना मुश्किल हो गया था।

 अब तक छह आरोपी पुलिस गिरफ्त में

इस हाई-प्रोफाइल मामले में इससे पहले पांच आरोपी फरहान, साहिल, साद, नबील और अली खान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब अबरार की गिरफ्तारी के बाद सभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है और पूछताछ जारी है।

पुलिस की सख्ती से मिली कामयाबी

TIT College sexual assault case: TIT College sexual assault case: जहांगीराबाद थाने की तत्परता और एसीपी अजय तिवारी के निर्देशन में गठित टीम की मेहनत रंग लाई। एसीपी तिवारी ने बताया कि अबरार की गिरफ्तारी पुलिस की रणनीतिक निगरानी और लगातार प्रयासों का नतीजा है। अब पुलिस पूरे मामले को कोर्ट में मजबूत तरीके से पेश करने की तैयारी में जुटी है। read more: शिवनाथ नदी में गिरी कार, MP के बैंककर्मी की मौत  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।