Yogi Adityanath: जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम यो...

yogi-adityanath

Yogi Adityanath: जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी, दिया भरोसा और चॉकलेट

yogi adityanath जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी दिया भरोसा और चॉकलेट

Yogi Adityanath: लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर सोमवार को 'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की समस्याएं सुनीं। इसी बीच मुरादाबाद से आई एक नन्हीं बच्ची वाची ने अपनी मासूम और सधी हुई फरियाद से सबका ध्यान खींच लिया।

[caption id="attachment_90143" align="alignnone" width="300"]Yogi Adityanat Yogi Adityanat[/caption]

Yogi Adityanat: मैं स्कूल जाना चाहती हूं

वाची ने मुख्यमंत्री से सीधे कहा – "मैं स्कूल जाना चाहती हूं, मेरा एडमिशन करवा दीजिए।" बच्ची की इस मासूम अपील पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे और उसकी बात ध्यान से सुनी। उन्होंने बच्ची से उसका हालचाल पूछा और उसका प्रार्थना पत्र भी खुद पढ़ा।

Yogi Adityanath:  10वीं या 11वीं में? तो वाची ने तुरंत जवाब दिया

मुख्यमंत्री ने जब वाची से मज़ाकिया अंदाज में पूछा कि किस क्लास में एडमिशन चाहिए – 10वीं या 11वीं में? तो वाची ने तुरंत जवाब दिया, “मुझे क्लास का नाम नहीं पता!” इस पर माहौल में हल्की मुस्कान फैल गई और मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को बच्ची का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्देश दिया – "इस बच्ची का एडमिशन हर हाल में कराया जाए।"

Yogi Adityanath: इस बच्ची का एडमिशन हर हाल में कराया जाए

वाची ने खुद बताया कि वो मुरादाबाद से लखनऊ सीएम से मिलने आई थी। उसने बताया कि मुख्यमंत्री ने उसकी बात मानने का भरोसा दिया और साथ ही बिस्कुट और चॉकलेट भी दी।

Yogi Adityanath: संवेदना और इच्छाशक्ति दोनों जरूरी हैं

इस छोटे से पल ने 'जनता दर्शन' के गंभीर माहौल में एक मासूम सी मुस्कान घोल दी। बच्ची की आत्मविश्वास भरी बातचीत और मुख्यमंत्री की संवेदनशील प्रतिक्रिया ने यह साबित किया कि जब बात शिक्षा की हो, तो संवेदना और इच्छाशक्ति दोनों जरूरी हैं।

यह घटना न सिर्फ वाची के लिए खास रही, बल्कि हर उस बच्चे के लिए उम्मीद की किरण बन सकती है जो पढ़ना चाहता है, लेकिन किसी कारण से स्कूल नहीं जा पा रहा।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

खेल

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।