Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में गरजे CM मोहन यादव

tiranga-yatra-in-bhopal-cm-mohan-yadav-roared-on-pakistan-terrorism-pm-modi

Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में गरजे CM मोहन यादव

tiranga yatra  तिरंगा यात्रा में गरजे cm मोहन यादव

Tiranga Yatra in Bhopal : बोले-दुश्मनों को एक पल में ध्वस्त करता है आज का भारत

Tiranga Yatra in Bhopal : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बदलते दौर के भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं के साहस और शौर्य के प्रमाण दे दिए हैं. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि आपरेशन सिंदूर रुकेगा नहीं, हमारे घर के किसी भी कोने में कोई भी आतंकवादी गतिविधि करेगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा.

आज का भारत घुसकर मारता है

सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खूब गरजे. उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. लोकतंत्र मजबूत हो रहा है. हम सब सेना को सम्मान देने के लिए इस यात्रा में एकत्रित हुए हैं. ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने हमारे हथियार भी देखे, हमारी एकजुटता भी देखी, हमारे देश का पराक्रम भी देखा और पुरुषार्थ भी देखा.

दुनिया ने हमारे हथियार भी देखे, हमारी एकजुटता भी देखी-सीएम

इस दौरान विभिन्न धर्मगुरू, वरिष्ठ सांसद वीडी शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, महेंद्र सिंह जी, मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी के अलावा राहुल कोठारी, सुमित पचौरी, रविंद्र यति और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. हाथों में तिरंगा लिए अनेक समुदायों के प्रतिनिधि, आम नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में उत्साह से शामिल हुए.

आजादी के बाद यह चौथा युद्ध-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हम सब पूरा देश आनंदित है. लगातार तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पूरी दुनिया में संदेश जा रहा है. हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है. भोपाल देश का दिल है. हमारे राफेल ने कमाल कर दिया. भारतीय सेना ने ऐतिहासिक शौर्य का प्रदर्शन किया है.मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का आजादी के बाद यह चौथा युद्ध था. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने मिलकर जिस प्रकार का योगदान देकर आजादी के बाद चौथे युद्ध में 4 दिन में पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया, वह अभूतपूर्व है. हमारे देश की सेना ने ऐसा कार्य किया है, जो न भूतो न भविष्यति.

अगर छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में कोई हमें छेड़ो मत और अगर छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं. यह बदलते दौर का भारत है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुश्मनों को जवाब देने में हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है और हम कहीं से भी ढूंढकर दुश्मन को मार गिराएंगे. भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारेगा. भारत का ऑपरेशन सिंदूर स्ट्राइक के रूप में मशहूर हो गया है. Read More :-शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी : सेंसेक्स 1200 अंक उछला, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार! Watch Now:-  श्रीमन शुक्ला "की महिला पत्रकार से अभद्रता | पूर्व मंत्री के रिश्तेदार जनजातीय विभाग कमिश्नर

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.