Shahwar Machhli drug cartel:भोपाल में ड्रग्स, दुबई में संपत्ति! शाहवर मछली गैंग ...

shahwar-machhli-drug-cartel-dubai-assets

Shahwar Machhli drug cartel:भोपाल में ड्रग्स, दुबई में संपत्ति! शाहवर मछली गैंग का अंतरराष्ट्रीय काला खेल बेनकाब

shahwar machhli drug cartelभोपाल में ड्रग्स दुबई में संपत्ति शाहवर मछली गैंग का अंतरराष्ट्रीय काला खेल बेनकाब

दुबई तक फैला ड्रग्स कनेक्शन

Shahwar Machhli drug cartel:भोपाल के हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी शाहवर मछली की दुबई में संपत्तियां सामने आई हैं। मोबाइल डेटा से पता चला है कि ‘शशांक दुबई’ नाम के एक कॉन्टैक्ट के जरिए करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन किए गए हैं। सात महीनों में अलग-अलग खातों से भारी रकम ट्रांसफर की गई और उनके स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप पर भेजे जाते थे।

 100 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन, प्रॉपर्टी डील भी उजागर

जांच एजेंसियों के अनुसार शाहवर मछली के मोबाइल चैट्स में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। दुबई में प्रॉपर्टी डील और अवैध खरीद-फरोख्त की जानकारी भी सामने आई है। मामला सिर्फ ड्रग्स तस्करी तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेशनल मनी लॉन्ड्रिंग का भी संकेत दे रहा है।

 चाचा-भतीजा और एक ही युवती, संबंधों के पीछे ब्लैकमेलिंग का जाल

शाहवर और उसका भतीजा यासीन एक ही युवती से संबंध रखते थे, जो विदिशा से पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी। शाहवर ने पहले उसे ड्रग्स की लत लगाई और फिर जब वो दुबई में बिज़ी हो गया तो यासीन ने उसी युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया। युवती को ड्रग्स देकर ब्लैकमेलिंग और तस्करी जैसे कार्यों में शामिल किया गया। read more:  दंतेल हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मारडाला रातभर जागकर ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा, जिले में घूम रहे 16 हाथी

लड़कियों को ड्रग्स देकर करते थे ब्लैकमेल, वीडियो बनाते थे हथियार

Shahwar Machhli drug cartel: यासीन ने पूछताछ में कबूल किया कि यह सब उसने अपने चाचा से सीखा। शाहवर के ढाबे पर हुक्का, स्नूकर और ड्रग्स का अड्डा चलता था। लड़कियों के ड्रग्स लेते वीडियो बनाए जाते और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जाता। दोनों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। यह गिरोह युवतियों को फंसाकर नशे और यौन शोषण का शिकार बना रहा था। read more: विधायक आरिफ मसूद पर होगी FIR दर्ज, कोर्ट ने दिए आदेश!

संबंधित सामग्री

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 26 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।