Bhopal: सीनियर एडवोकेट के घर डाका डालने वालों की तलाश

senior-advocate-house-robbery-bhopal-search-cctv

Bhopal: सीनियर एडवोकेट के घर डाका डालने वालों की तलाश

bhopal सीनियर एडवोकेट के घर डाका डालने वालों की तलाश

Suraj Nagar Advocate House Robbery: भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित सूरज नगर में सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर डाका डालने वाले बदमाशों ने 24-25 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 3 बजे के आसपास रैकी की थी। रैकी करने के लिए दो बाइक पर छह बदमाश और दो बदमाश पैदल आए थे। यह बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Suraj Nagar Advocate House Robbery: बदमाशों की तलाश जारी

पुलिस की टीमें आरोपियों का तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को आपस में लिंक किया तो बदमाशों का लोडिंग वाहन करोंद चौराहे के फुटेज में नजर आया है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Also Read-Narsinghpur IAS Officer Controversy: युवक को थप्पड़, पुजारी से बदसलूकी का आरोप

Suraj Nagar Advocate House Robbery: आठ बदमाश ने बोला हमला

सूरज नगर निवासी सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के सूने घर में 25-26 दिसंबर की रात नकाबपोश आठ बदमाशों ने घर में दो पालतू कुत्तों को मांस एवं बिस्किट देकर शांत कर दिया था। इसके बाद मेन गेट और बाउंड्रीवाल फांदकर हथियार और औजार लेकर बदमाश घर में घुसे।दरवाजे, अलमारियों के ताले तोड़कर 18 लाख रुपए नगदी और लाखों रुपए कीमत के जेवर चोरी करके ले गए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में दो घंटे तक दिखाई दिए हैं। एडवोकेट श्रीवास्तव 25 दिसंबर की शाम इलाज के लिए परिवार के साथ इंदौर गए थे। Also Read-CM मोहन यादव के कार्यक्रम में हंगामा करने वाला युवक निकला वांटड आरोपी

सीसीटीवी फुटेज

डाके की घटना के बाद भोपाल लौटे परिवार ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो 24-25 दिसंबर की दरम्यानी रात सात बदमाश घर की रैकी करते नजर आए थे। छह बदमाश दो बाइक पर थे, जबकि एक पैदल आया था। बाइक से एक दिन पहले रैकी करने से पुलिस का अनुमान है कि बदमाश बाहर से नहीं आए हैं। स्थानीय नकबजनों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों को चिंहित करने का प्रयास में जुटी है। पुलिस घटना के समय घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावर के संपर्क में आए मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश का सिलसिला भी जारी है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मची है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र में नशे में होने के आरोप लगे हैं।

निशांत कुमार ने बिहार में

बिहार

निशांत कुमार ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की

निशांत कुमार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' शुरू की, जिसका उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है।

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ ने 252 दंत वैज्ञानिकों सहित 609 नई नियुक्तियाँ की, जिसमें फार्मा और MSME सेक्टर में MOU भी शामिल हैं।

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

खेल

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

In IPL 2026, Match 46 sees Gujarat Titans and Punjab Kings clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, highlighting their current form and standings.