Raisen water crisis: रायसेन में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, आधा सप्लाई-पूरा भुगतान!

raisen-water-crisis-half-supply-full-payment

Raisen water crisis: रायसेन में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, आधा सप्लाई-पूरा भुगतान!

raisen water crisis रायसेन में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग आधा सप्लाई-पूरा भुगतान

जल संकट के बीच जनता बेहाल Raisen water crisis: खबर मध्यप्रदेश के जिला रायसेन से है जहां पानी की इतनी किल्लत है कि लोगों का हाल बुरा है..जिस तरीके से भीषण गर्मी से पूरा प्रदेश परेशान है, लेकिन रायसेन नगर में हालत और भी गंभीर हो चुकी है। नगर के 18 वार्डों में जल संकट चरम पर है। नगर पालिका द्वारा एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि उन्हें केवल 15 दिन पानी मिल रहा है, लेकिन बिल पूरे 30 दिन का वसूला जा रहा है। [caption id="attachment_79126" align="alignnone" width="300"]Raisen water crisis: Raisen water crisis:[/caption] read more: अमरपाटन में पुलिस की दबिश से हुआ बड़ा खुलासा, फर्जी लोन पर गाड़ियां बेचने वाला गैंग सक्रिय

गहरी नींद में जिम्मेदार अधिकारी

जहां एक ओर आम जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, वहीं नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस संकट पर आंखें मूंदे बैठे हैं। नगर पालिका ने जलकर 180 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति माह कर दिया है, लेकिन पानी समय पर नहीं मिल रहा।

टैंकर और हैंडपंप का सहारा

रहवासी कभी टैंकर से पानी भर रहे हैं तो कभी रात भर जागकर हैंडपंप से पानी जुटा रहे हैं। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अब जनता की मांग है कि ट्यूबवेल से सीधे पानी की सप्लाई शुरू की जाए, जिससे राहत मिल सके।

हलाली परियोजना बनी बोझ

[caption id="attachment_79127" align="alignnone" width="300"]Raisen water crisis: Raisen water crisis:[/caption] रायसेन में साल 2017-18 में करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से हलाली परियोजना शुरू की गई थी। नगर पालिका हर महीने इस परियोजना के लिए करीब 24 लाख रुपये बिजली बिल के रूप में चुका रही है, लेकिन नतीजा जनता को नहीं मिल रहा।

खराब होती माली हालत, बढ़ती परेशानी

[caption id="attachment_79128" align="alignnone" width="300"]Raisen water crisis: Raisen water crisis:[/caption] नगर पालिका की वित्तीय हालत भी दिन-ब-दिन खराब हो रही है। ऐसे में व्यवस्था सुधारने की जगह केवल चार्ज बढ़ाए जा रहे हैं। गर्मी में हर वार्ड में लोग पानी के लिए हाहाकार मचाते दिख रहे हैं।

प्रशासन का दावा- जल्द समाधान होगा

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। हालांकि, जमीनी हालात अब भी बदले नहीं हैं।

 जनता की सीधी आवाज- हमें चाहिए पानी

[caption id="attachment_79129" align="alignnone" width="300"]Raisen water crisis: Raisen water crisis:[/caption] Raisen water crisis: पानी के लिए परेशान रहवासी रोहित कुमार, ज्योति ठाकुर, अंजली मालवीय, राहुल साहू और मोहम्मद शफीक ने कैमरे के सामने अपनी नाराजगी जताई। सभी का एक ही सवाल है – जब पानी 15 दिन ही मिल रहा है तो पैसा पूरे महीने का क्यों लिया जा रहा है? read more:  भारत पर हमले की साजिश: आईएसआई का बांग्लादेश में नया खेल

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.