CM डॉ. मोहन ने बजट को बताया खास, किया बड़ा ऐलान

mp-cm-dr-mohan-yadav-praises-union-budget-2026-visionary-announces-major-benefits

CM डॉ. मोहन ने बजट को बताया खास, किया बड़ा ऐलान

cm डॉ मोहन ने बजट को बताया खास किया बड़ा ऐलान

CM Mohan on Budget: राजधानी भोपाल में आज कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया. इस वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी संतोष कुमार, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति और महामंत्री राहुल कोठारी उपस्थित रहे.  

विश्वास का बजट

केंद्रीय बजट 2026 की लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट देश की दशा बताने वाला बजट है. विकास और विश्वास का बजट है. इस बजट में जो प्रावधान किए गए है वह अगले 10 से 12 सालों जमीन पर दिखाई देंगे. राजकोषीय घाटे को 4.4 से घटा कर 4.3 करने का प्रावधान किया गया है. रेयर अर्थ मिनरल उड़ीसा आंध्रप्रदेश में खोजने के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान हुआ. 

महिलाओं, किसानों पर फोकस

CM Mohan on Budget: साथ ही महिलाओं के लिए हर जिले में हॉस्टल और किसानों  की आय बढ़ाने के काम पशुपालन में सब्सिडी, हर सेक्टर को छूने का काम इस बजट में किया गया है. 2047 में विकसित भारत  के लक्ष्य को छूने का काम इस बजट में किया गया है, और डिफेंस बजट में 15%बढ़ोतरी की गई है. केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकार वार्ता

बजट को लेकर बोले CM

बजट को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत का संकल्प है. वैश्विक स्तर पर बजट के परिणाम दिखने लगते है. लंबे समय को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया. सरकार के BJP के 12 बजटों में से 9वीं बार निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. यह लंबी छलांग लगाने वाला बजट है. 

CM ने गिनाई बजट की खासियत

इस बजट में -
  • AI इनोवेशन को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया.  
  • उद्योगों, MSME बिजनेस की अनुकूलता के काम किए गए लघु उद्योग को लेकर भी इसमें काफी संभावना है.  
  • IT,  पर्यटन , हेल्थ , युवाओं और नारी सशक्तिकरण, के लिए बजट में स्थान दिया गया.
  • मेट्रोपॉलिटन सिटी को लेकर नए प्रावधान कर शहरों को प्रमोट किया गया.
  • टायर 2 और टायर 3 शहरों के साथ साथ ग्रीन एनर्जी की भविष्य में विशेष भूमिका है. 
CM डॉ. मोहन ने बजट को बताया खास,

‘विकसित भारत कि परिकल्पना’

CM ने आगे कहा बजट केवल दस्तावेजीकरण नहीं है बल्कि ये विकसित भारत कि परिकल्पना है. मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों पर हम  विशेष ध्यान दे रहे है. वित्त आयोग की सिफारिश जमीनी स्तर पर उतारी जा रही है.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा बजट के लिए आज पडोसी के देश की हालत देखों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खुद कह रहे हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और मुनीर कटोरा लेकर जाते हैं, और दूसरे देशों से उधारी मांगते हैं, लेकिन भारत किसी के आगे झुकता नहीं है.

CM Mohan on Budget: मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान किया. CM ने डीजल-पेट्रोल के वेट कम करने के संकेत दिए. CM ने कहा डीजल पेट्रोल की वेट कम करने की चुनौती हमारे सामने है. जो जितनी ड्यूटी देगा उसके हिसाब से उसे केंद्र रिटर्न देगा. 18 फरवरी को आने वाले प्रदेश के बजट में राहत मिलेगी.  CM ने कहा रेल बजट में मध्य प्रदेश के लिए आज से क्रांति हुई. रेल की पटरी 8 गुना बढ़ा है. विद्युतीकरण 5 गुना बढ़ा है. स्टेशन से लेकर हर सेक्टर में विकास होगा. साथ ही रेल की कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश के विकास को गति मिलेगी.

संबंधित सामग्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।