MP BJP President Election 2025: MP BJP अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित,1 जुलाई ...

mp-bjp-president-election-2025-schedule

MP BJP President Election 2025: MP BJP अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित,1 जुलाई को नामांकन, 2 जुलाई को परिणाम की घोषणा

mp bjp president election 2025 mp bjp अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित1 जुलाई को नामांकन 2 जुलाई को परिणाम की घोषणा

चुनाव कार्यक्रम का ऐलान MP BJP President Election 2025: मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर औपचारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 1 जुलाई को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर 2 जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। MP BJP President Election 2025: नामांकन और जांच प्रक्रिया नामांकन प्रक्रिया 1 जुलाई को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद 6:30 बजे से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहे, तो उसके लिए शाम 7:30 से 8:00 बजे तक का समय तय किया गया है। रात 8:30 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान की व्यवस्था यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 2 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 2:00 बजे मतगणना शुरू होगी और कुछ ही समय में चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। read more: बड़वानी में टोने-टोटके के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने किया पर्दाफाश  प्रमुख नेता डालेंगे वोट इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 379 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा शामिल हैं। साथ ही सांसद और विधायक प्रतिनिधियों में वीरेंद्र कुमार खटीक, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल जैसे वरिष्ठ नेता भी वोट डालेंगे।  संगठन में नए नेतृत्व की तैयारी MP BJP President Election 2025: भाजपा का यह चुनाव संगठन में नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए अध्यक्ष के चयन से आगामी निकाय और विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक रणनीति को नई दिशा मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर खासा उत्साह है और सभी की निगाहें नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी हैं। read more: भोपाल गैस त्रासदी: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 337 टन ज़हरीला कचरा जलकर हुआ राख

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात, हुई अहम चर्चा

मध्य प्रदेश

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात, हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से महत्वपूर्ण चर्चा की और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

भेंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश

भेंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति ने अपनी पत्नी पर तलाक के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्नी ने उसकी मदद से नर्स का कोर्स किया था।

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड के यमकेश्वर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

राजस्थान

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

In Dausa, Rajasthan, a 14-year-old boy named Kartik Bairwa died suddenly from a heart attack just days after his sister's wedding.

मनोरंजन

'रणबीर कपूर से बेहतर काम रिद्धिमा ने किया' - आमिर खान

आमिर खान ने नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर रिद्धिमा कपूर की प्रशंसा की। रिद्धिमा ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया।