Morena Shooting News: सीमेंट व्यापारी को घर में आकर युवक ने मारी गोली!

morena-shooting-news

Morena Shooting News: सीमेंट व्यापारी को घर में आकर युवक ने मारी गोली!

morena shooting news सीमेंट व्यापारी को घर में आकर युवक ने मारी गोली

Morena Shooting News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 11 फरवरी की सुबह एक युवक ने सीमेंट व्यापारी को गोली मार दी, जिससे व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया।

दरअसल, सुबह एक व्यक्ति व्यापारी के घर का दरवाजा खटखटाया, जैसे ही व्यापारी ने गेट खोला युवक ने उसे गोली मार दी गोली पसलियों को चीरती हुई पेट में घुस गई।

गंभीर रुप से घायल युवक

जानकारी के अनुसार, आरोपी घर आया और व्यापारी का नाम पुकार कर बाहर बुलाया, जैसे ही दरवाजा खुला गोली मारी घर में चीख पुकार मच गई फिर घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। यह मामला स्टेशन रोड थाने का है।

व्यापारी का नाम कृष्णकांत शुक्ला बताया जा रहै है, वो टीचर कॉलोनी, रामनगर का निवासी है।

[caption id="attachment_133690" align="alignnone" width="1653"]घायल घायल[/caption]

पुरानी दुश्मनी के चलते मारी गोली

घायल व्यापारी के भाई दीपू शुक्ला ने बताया कि-'गांव के ही रहने वाले हरेंद्र शुक्ला पुत्र रामनिवास शुक्ला निवासी सिरमिती गांव से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे हमारे मुरैना निवास पर आया और कृष्णकांत शुक्ला को हरेंद्र शुक्ला ने पिस्टल से गोली चला दी।

घायल की पत्नी रजनी शुक्ला का बयान

उन्होंने बताया कि- 'मेरे पति सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। सिरमिती गांव में ही सीमेंट की दुकान है। वह हर रोज मुरैना घर से गांव व्यवसाय के लिए जाते हैं। गोली मारने वाला पता नहीं कौन था, लेकिन देखूंगी तो पहचान लूंगी।'

आरोपी को ढ़ूढ़ने में लगी पुलिस

स्टेशन रोड थाना के TI कुलदीप राजपूत ने बताया कि - 'कृष्णकांत शुक्ला की हालत गंभीर है। वारदात में हरेंद्र शुक्ला का नाम सामने आया है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।'

संबंधित सामग्री

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।