मोहन कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ते को किया मंजूर, इन फैसलों पर भी लगी मुहर

mohan-cebinet-bethak-bhopal

मोहन कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ते को किया मंजूर, इन फैसलों पर भी लगी मुहर

मोहन कैबिनेट ने 3 महंगाई भत्ते को किया मंजूर इन फैसलों पर भी लगी मुहर

Mohan cabinet bethak: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ हुई।मंगलवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मोहन सरकार ने मध्य प्रदेश में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते को पास कर दिया है। जबकि एमपी में चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी हरी झंडी मिल गई है। बताया जा रहा है कि ईंधन आपूर्ति के मामले में भी सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी तरह से रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।

[caption id="attachment_139952" align="alignnone" width="1187"]मोहन कैबिनेट मोहन कैबिनेट[/caption]

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के फैसले को औपचारिक अनुसमर्थन कर दिया है। जिसके बाद सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर चर्चा

मोहन मंत्रिपरिषद की बैठक में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर भी मंत्रणा हुई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो।इसके लिए सभी तरह की आवश्यक तैयारियां की जाए और कालाबाजारी पर भी प्रमुखता से नजर रखी जाए।

Mohan cabinet bethak: एमपी में चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान

मध्य प्रदेश में चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी मोहन कैबिनेट की तरफ से मंजूरी मिल गई है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से भी एमपी के इस अभियान को तारीफ मिली है। सीएम ने बताया कि सरकार की तरफ से इस मामले में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।मध्य प्रदेश में 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलने वाला है।जिसके जरिए जल संरक्षण की दिशा में काम किया जाएगा और ग्रामीण इलाकों में भी इस पहल का तेजी से स्वागत किया जा रहा है.

किन विषयों पर चर्चा हुई!

किसानों को उपज का पूरा मूल्य दिलाने पर सरकार का फोकस

गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर कैबिनेट में विस्तार से चर्चा

किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य दिलाने की दिशा में निर्णय

स्वामित्व योजना के तहत 46 लाख परिवार चिह्नित

ग्रामीण परिवारों को स्वामित्व के दस्तावेज दिए जाएंगे

स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री पर लगने वाला स्टांप शुल्क माफ

करीब 3000 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क सरकार करेगी माफ

ग्रामीणों को जमीन के स्वामित्व के पक्के दस्तावेज मिलेंगे

पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल

जर्मनी ने भविष्य में वन क्षेत्र के साथ पर्यटन केंद्र विकसित करने का फैसला किया

सात विभागों की विभिन्न योजनाओं की अवधि बढ़ाई गई

जनहित योजनाओं को जारी रखने के लिए समय सीमा में विस्तार

युवाओं को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा

योजना के तहत युवाओं के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी होगी

Mohan cabinet bethak: गुड गवर्नेंस को आगे बढ़ाने में युवा निभाएंगे भूमिका

सरकार की योजनाओं और नीतियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी

योजना का सालाना बजट करीब 170 करोड़ रुपये होगा

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन भवन करेगा योजना का स्वतंत्र संचालन

कैबिनेट बैठक में सभी को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी गईं

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।