Maheshwar Accident News: ढलान पर खड़े वाहन ने बरातियों को कुचला, 1 की मौत, कई घायल!

maheshwar-accident-news-1-dead-many-people-injured

Maheshwar Accident News: ढलान पर खड़े वाहन ने बरातियों को कुचला, 1 की मौत, कई घायल!

maheshwar accident news ढलान पर खड़े वाहन ने बरातियों को कुचला 1 की मौत कई घायल

Maheshwar Accident News: 10 अप्रैल को दोपहर के समय में एक घर में खुशिया मातम में बदल गई। गुजर मोहना के सजनीपुरा फालिया से राकेश डावर की बरात बेड़ीपुरा पहुंची थी, जिस वाहन से बराती वहां पहुंचे थे। वो दुल्हन के घर के पास ढलान पर खड़ी थी। अचानक वो वाहन ढलान से फिसलने लगा और नाचने में मगन बरातियों कुचलती हुई करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में 1 की मौत हो गई।

1 की मौत 29 घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दुल्हन के जीजी चंदन की मौत हो गई वहीं दूल्हा समेत 29 बराती घायल हो गए। घायलों को महेश्वर और मंडलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें खरगोन रेफर किया जा रहा था, तभी चंदन की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

बरात में करीब 150 लोग शामिल थे। दुल्हन के घर पहुंचने पर पिकअप के पीछे बैठे बराती उतर गए थे। चार-पांच बच्चे केबिन में ही बैठे रहे। बराती आगे बढ़कर नाचने लगे। इसी दौरान ढलान पर खड़ी पिकअप अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। प्रत्यक्षदर्शी राजेश राठौर ने बताया कि, पिकअप नाचते लोगों को रौंदते हुए 100 मीटर तक घसीटती चली गई। कई लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया।

फिर भी हुई शादी

हादसे में दूल्हा राकेश डावर को कमर में गंभीर चोट आई है। इसके बावजूद भी शाम करीब 5 बजे फेरों की रस्म पूरी कर ली गई।

  Also Read- छतरपुर: जिस पत्नी से कलह, उसी की गोद में निकली जान  

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”