CM डॉ यादव ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण,सागर को दी 63.41 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री की नई घोषणाएं

CM डॉ यादव ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण,सागर को दी 63.41 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में विकास कार्यों और महिला आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने कौरवों से कांग्रेस की तुलना करते हुए आरक्षण का वादा किया।

cm डॉ यादव ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पणसागर को दी 6341 करोड़ की सौगात

CM डॉ यादव ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण |

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  सागर जिले के नरयावली पहुंचे। जहा उन्होंने नरयावली में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया।और इसके साथ ही 63.41 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 75 विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। वहीं मंच से बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों का सम्मान किया।

श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती का स्मृति स्थल

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय नहीं है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती का स्मृति स्थल है। आगे उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर बात की। जिसमें उन्होंने कौरवों से कांग्रेस की तुलना कर डाली। सीएम डॉ यादव ने कहा कि वहां कौरव थे और यहां कांग्रेसी है। पीएम की भावना थी, प्रेम और सबको साथ लेकर चलने के लिए हमारी बहनों के लिए उनका अधिकार दीजिए। जितने प्रयास करना थे, सब कर लिए। मगर कौरवों की तरह इस कांग्रेस का मन नहीं था।

33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर रहेगी

3 तलाक के मामले में भी राहुल गांधी के पिता ने बहनों के भत्तों का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठुकराया था। लेकिन हमारा संगठन महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दे रहा है। हमारी सरकार में 17 बहनें कलेक्टर हैं। सागर में सांसद, महापौर और कलेक्टर महिला है। लेकिन यह कांग्रेस को सुहाता नहीं है। बहनों गाठ बांधकर रखना। जिस दिन जरूरत पड़ी तो कांग्रेस से हिसाब जरूर लेना। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल हमारी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर रहेगी। यह हमारा संकल्प है। 

लेकिन घोषणा स्पष्ट रूप से नहीं

जरुआखेड़ा आईटीआई में नई ट्रेड खोलने की घोषणा कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जरुआखेड़ा शासकीय आईटीआई में नई ट्रे़ड खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही कर्रापुर नगर परिषद में विकास कार्यों के लिए राशि, खाकरोन, ईश्वरवारा में पुल, रामछायरी में पुल, बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक फोनलेन बनाने की घोषणा की। मकरोनिया फ्लाई ओवर की सीएम ने बात की। लेकिन घोषणा स्पष्ट रूप से नहीं की।

मुआवजा चार गुना मिलेगा

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार इस वर्ष को किसान सम्मान वर्ष के रूप में मना रही है। इसमें किसानों के लिए निर्णय लिए जाएंगे। कड़ान परियोजना समेत अन्य योजनाओं की बात हो, जब कोई रोड, डेम बनता है तो किसान की जमीन जाती है तो किसानों की पीड़िता होती है कि उनको मुआवजा कम मिल रहा है। लेकिन अब किसानों की जमीन जाने पर उनको मुआवजा चार गुना मिलेगा।

सीएम डॉ. यादव द्वारा की गईं प्रमुख घोषणाएं
* औद्योगिक कौशल की जरूरतों के अनुसार जरुआखेड़ा आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। 
* नगरपालिका कर्रापुर में विकास कार्यों के लिए आवश्यक राशि दी जाएगी।  
* लघु सिंचाई परियोजना, जलाशय सुधार कार्य, 25 करोड़ की लागत से दो नए पुल बनाए जाएंगे। 
* 24 करोड़ रुपए की लागत से बम्होरी तिराहे से नई 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। 
* कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना के पुनरीक्षण की घोषणा की। इससे क्षेत्र की लगभग 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। 
* मकरोनिया फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

उत्तराखंड

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

मसूरी में चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा ने अपनी दावेदारी पेश की और विकास परियोजनाओं पर जोर दिया।

बंपर पैदावार के बीच CM डॉ यादव का बड़ा का वादा: किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

मध्य प्रदेश

बंपर पैदावार के बीच CM डॉ यादव का बड़ा का वादा: किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की जटिल स्थितियों के बावजूद, सरकार गेहूं खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र से कोटा बढ़ाने की अपील की है।