MP Cabinet Decisions 2025: मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी...

madhya-pradesh-cabinet-transfer-policy-solar-plant

MP Cabinet Decisions 2025: मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी, 3 हजार मेगावॉट का सोलर प्लांट भी मंजूर

mp cabinet decisions 2025 मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी 3 हजार मेगावॉट का सोलर प्लांट भी मंजूर

MP Cabinet Decisions 2025: खबर राजधानी भोपाल से है जहां आज प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई,जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी से लेकर किसानों को लेकर सख्त निर्णय और ग्रीन एनर्जी पर बड़े निवेश जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल रहे।

ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी

बतादें कि कैबिनेट ने 1 मई से 30 मई 2025 तक के बीच ट्रांसफर की अनुमति दी है। कर्मचारी और अधिकारी इस अवधि में ई-ऑफिस के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। 30 मई के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग अपनी जरूरत के अनुसार अलग ट्रांसफर नीति भी बना सकेंगे। read more: Chinese restaurant fire: चीन के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 22 की मौत,राहत कार्य जारी

तबादलों का प्रतिशत तय

कैबिनेट ने पद के अनुसार ट्रांसफर की सीमा भी तय की है। 200 पदों तक 20%, 201 से 1000 तक 15%, 1001 से 2000 तक 10% और 2001 से अधिक पदों पर केवल 5% तबादले हो सकेंगे। मंत्री और प्रभारी मंत्री विभागीय स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

पराली जलाने पर सख्त फैसला

सरकार ने पराली जलाने पर सख्त रुख अपनाया है। यदि कोई किसान पराली जलाता है, तो उसे एक वर्ष तक किसान सम्मान निधि से वंचित किया जाएगा और अगली फसल की सरकारी खरीदी भी नहीं की जाएगी।

 कर्मचारियों को मिला 55% महंगाई भत्ता

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित महंगाई भत्ते को अनुमोदन दे दिया है। अब राज्य के कर्मचारियों को 55% डीए मिलेगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है।

ग्रीन एनर्जी में बड़ा निवेश

सरकार ने मुरैना-चंबल क्षेत्र में 3,000 मेगावॉट का सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इसमें 1,000 मेगावॉट की क्षमता मध्यप्रदेश के लिए और 2,000 मेगावॉट उत्तरप्रदेश को दी जाएगी। यह निर्णय एमपी-यूपी की बिजली डिमांड को ध्यान में रखकर लिया गया है।

 यूपीएस के लिए बनी नई कमेटी

केंद्र की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत छह अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। यह समिति वैकल्पिक पेंशन योजना पर अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। कमेटी में अशोक बर्णवाल, मनीष रस्तोगी, लोकेश जाटव, तन्वी सुंद्रियाल, अजय कटेसरिया और जेके शर्मा शामिल हैं।

 विभागीय स्वतंत्रता को बढ़ावा

ट्रांसफर पॉलिसी में यह प्रावधान किया गया है कि यदि कोई विभाग चाहे तो वह अपनी आंतरिक जरूरतों के अनुसार अलग ट्रांसफर पॉलिसी बना सकता है। इससे विभागीय प्रशासनिक लचीलापन बढ़ेगा।

विकास और पर्यावरण का संतुलन

[caption id="attachment_78659" align="alignnone" width="300"] MP Cabinet Decisions 2025: MP Cabinet Decisions 2025:[/caption] MP Cabinet Decisions 2025: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट के फैसले राज्य को हरित ऊर्जा, प्रशासनिक पारदर्शिता और किसानों की जवाबदेही की दिशा में आगे ले जाएंगे। यह योजनाएं न सिर्फ विकास को गति देंगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन और प्रशासनिक सुधार में भी योगदान देंगी। read more: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी आज, जैकलीन और बी प्राक ने संगीत में बिखेरा जलवा    

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।