इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला जारी, संख्या पहुंची 17 , प्रशासन ने राहत अभियान तेज किया

indore-water-crisis-death-update-2026

इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला जारी, संख्या पहुंची 17 , प्रशासन ने राहत अभियान तेज किया

इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला जारी संख्या पहुंची 17  प्रशासन ने राहत अभियान तेज किया

indore water crisis death update: इंदौर। दूषित पानी ने एक और जान ले ली है। 69 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद रविवार दोपहर उनका निधन हो गया। इससे मौतों का आंकड़ा अब 17 हो गया है। यह हादसा भागीरथपुरा इलाके में फैल रही जलजनित बीमारी का सबसे गंभीर संकेत माना जा रहा है।

indore water crisis death update: उल्टी-दस्त से किडनी फेल

ओमप्रकाश शर्मा मूल रूप से धार जिले के शिव विहार कॉलोनी के रहने वाले थे और कुछ दिनों पहले अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे। 1 जनवरी से उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनकी किडनी फेल होने की पुष्टि हुई। 2 जनवरी को उनकी हालत और खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन तमाम इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। परिवार का कहना है कि वे पहले से ब्लड प्रेशर के मरीज थे और दूषित पानी के सेवन से उनकी सेहत और बिगड़ी। Also Read-इंदौर के बाद गुजरात में जहरीला पानी: गांधीनगर में 104 बच्चे बीमार

indore water crisis death update: अस्पतालों में भीड़, हालत गंभीर

भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की वजह से अब तक 398 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 256 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 142 का इलाज जारी है। बॉम्बे हॉस्पिटल में 11 मरीज आईसीयू में हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। Also Read-CM MOHAN YADAV BAYAN:मीना समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 प्रशासन ने उठाए सख्त कदम

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में व्यापक सर्वे और जांच अभियान तेज कर दिया है। 4 जनवरी को 2354 घरों में जाकर 9416 लोगों की जांच की गई, जिसमें 20 नए मरीज मिले। राहत कार्यों के तहत हर घर में ओआरएस पैकेट, जिंक की गोलियां और क्लीन वाटर किट वितरित की जा रही हैं। 17 टीमें लगातार जागरूकता और बचाव कार्य में जुटी हैं।  

संबंधित सामग्री

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन से खतरा जारी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मानसून में स्थिति और बिगड़ सकती है। विस्थापन और मॉनिटरिंग परियोजनाएं अधूरी हैं।

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सनातन

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या रुद्राक्ष दिखने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत होते हैं।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।