Indore Crorepati Bhikhari: भिखारी निकला करोड़पति, लग्जरी कार और आलीशान बंगले का मालिक!

indore-news-crorepati-bhikhari-car-alishan-bangle-ka-malik

Indore Crorepati Bhikhari: भिखारी निकला करोड़पति, लग्जरी कार और आलीशान बंगले का मालिक!

indore crorepati bhikhari भिखारी निकला करोड़पति लग्जरी कार और आलीशान बंगले का मालिक

Indore Crorepati Bhikhari: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक भिक्षुक करोड़ो का मालिक है। दरअसल 17 जनवरी को भिक्षावृत्ति उन्मूलन के तहत अभियान चलाया गया, जिसमें रेस्क्यू के दौरान इंदौर का एक दिव्यांग भिखारी करोड़ो का मालिक निकला। वो इंदौर के सराफा बाजार इलाके में भीख मांगता था। लोग असहाय समझकर उसको दान देते थे। लेकिन जब उसकी संपत्ति के बारें में पता चला वह करोड़पति निकाला। इस करोड़पति दिव्यांग भिक्षुक का नाम मांगीलाल है।

दिव्यांग भिखारी निकला करोड़ो का मालिक

मांगीलाल लकड़ी की गाड़ी से घिसड़ - घिसड़ कर चलते हुए भीक मांगता था। उसकी हालत देखकर लोग बिना मांगे भी पैसे दे देते थे वो हर दिन 500- 1000 की कमाई करता था। लोग तब चौक गए जब पता चला इस भिखारी के पास एक लग्जरी कार और 3 ऑटो रिक्शा भी है। इसे चलाने के लिए उसने ड्राइवर भी रख रखे हैं। इतना ही नहीं लोगों को ब्याज में पैसे भी उधार देता हैं। और इसके 3 पक्के मकान भी है।

रेस्क्यू के दौरान हुआ खुलासा

इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन अभियान चला रही है। टीम जब सराफा बाजार इलाके में पहुंची और मांगीलाल भिक्षुक का रेस्क्यू किया तो उसकी धन संपत्ति का खुलासा हुआ। उसने पूछताछ में बताया तीन अलग - अलग शहर में पक्के मकान है।

आलीशान घर में रहता है भिक्षुक

भगत सिंह नगर में 16 x 45 फीट के 3 मंजिले घर, शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का पक्का मकान और अलवास में 10 x 20 फीट का एक BHK मकाना का मालिक भिक्षुक मांगीलाल है। ऑटो और कार को चलाने के लिए ड्राइवर रखे हुए हैं। वह भिझुक फिलहाल अलवास का मकान पर माता - पिता के साथ रहता है। यह मकान शासन द्वारा रेड क्रास की मदद से विकलांगता के आधार पर दिया गया था।

ब्याज पर देता है पैसे

सूत्रो के अनुसार, मांगीलाल ने बताया कि, उसने सराफा बाजार के कई व्यापारियों को ब्याज में पैसे दे रखें हैं। वह ब्याज में दिए पैसे की वसूली करने इस इलाके में आता है। उसने कहा सराफा बाजार में 1 दिन और एक वीक के ब्याज पर रुपए व्यापारियों को देता है, जिसको रोज वसूलने जाता है।   Also read- रायसेन में ‘मामा’ शिवराज ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बल्ला उठाकर लगाया छक्का

संबंधित सामग्री

 स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Learn how to make Cucumber Kadhi, a refreshing and healthy dish ideal for hot weather, featuring ingredients like cucumber, besan, and spices.

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

उत्तर प्रदेश

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

In Jaunpur, Uttar Pradesh, a groom was fatally shot by two masked gunmen during his wedding procession on May 1. The attackers fled the scene.

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

देश-विदेश

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना ने आक्रोश फैला दिया है। आरोपी भीमराव कांबले को पकड़ा गया है।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।