GWALIOR: छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड

gwalior-anganwadi-worker-suicide

GWALIOR: छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड

gwalior छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड

आरोपी ने फोटे एडिट कर की थी वायरल

ग्वालियर में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. वह आंगनवाड़ी में नौकरी करती थी। उसे एक लड़का मनीष कुशवाहा लगातार परेशान कर रहा था।

थाने में की थी शिकायत,फिर दबाव में शिकायत वापस ली

युवती ने आरोपी के खिलाफ छावनी थाने में शिकायत भी की थी। सामाजिक दबाव के चलते 15 दिन पहले शिकायत वापस ले ली। शनिवार को जब युवक ने दोबारा परेशान किया तो उसने यह कदम उठा लिया।

फांसी लगाकर दी जान

खबर है की रानी कुशवाहा ड्यूटी से एक रिपोर्ट बनाकर लौटी थी। इस दौरान वह डिप्रेशन में थी। घर आते ही सीधे अपने रूम में चली गई। कुछ देर बाद मां उसे बुलाने पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटके देखा। परिजन फंदा काटकर उसे अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_94969" align="alignnone" width="300"]आरोपी आरोपी[/caption]

आरोपी के घरवालों ने डाला था दबाव

बताया जा रहा है कि युवती को मनीष कुशवाहा आते-जाते छेड़ता था। कमेंट्स करता था। लगातार मानसिक प्रताड़ना के चलते पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर युवक की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने भी बुलाया था। आरोपी मनीष अपने पिता के साथ थाने पहुंचा था। साथ ही यादव समाज के कुछ दबंग लोग भी आ गए। उनके दबाव के चलते पीड़ित युवती और उसकी मां ने राजीनामा कर लिया था।

आरोपी ने एडिडेट फोटो की थी वायरल

युवती के चाचा जीवन कुशवाहा ने बताया कि एक साल से मनीष परेशान कर रहा था। 3 महीने पहले ही परिवार को पूरा घटनाक्रम पता चला था। शनिवार को आरोपी ने युवती के साथ अपने फोटो एडिड कर वायरल कर दिए थे। जिससे वह डिप्रेशन में थी। ड्यूटी से लौटकर उसने ये कदम उठा लिया।

​​​​​मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने बताया कि, युवती ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। 15 दिन पहले राजीनामा कर लिया था। अब यह कदम उठाने के पीछे वही युवक है या कोई और बात है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा.  

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लग गई। 9वीं से 13वीं मंजिल तक आग फैल गई। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

मनोरंजन

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

Karishma Kapoor, while on the set of 'India's Best Dancer' Season 5, warned paparazzi against excessive zooming and inappropriate video capturing.

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मध्य प्रदेश

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जलूद में 271.16 करोड़ रुपए की लागत से बने 60 MW सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। इससे बिजली खर्च में महीने में 4 करोड़ से अधिक की बचत होगी।

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

जुर्म गाथा

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर परिवार ने नाराजगी व्यक्त की, सीबीआई जांच की मांग की।

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

खेल

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

In the 41st match of IPL 2026, Mumbai Indians will play against Sunrisers Hyderabad at Wankhede Stadium. The match is crucial as MI seeks to improve its poor season record.