ग्वालियर आ रहे अमित शाह: 4,000 जवानों के जिम्मे सुरक्षा

gwalior-amit-shah-visit-security

ग्वालियर आ रहे अमित शाह: 4,000 जवानों के जिम्मे सुरक्षा

ग्वालियर आ रहे अमित शाह 4000 जवानों के जिम्मे सुरक्षा

gwalior amit shah visit security: ग्वालियर में 25 दिसंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। जिला प्रशासन कार्यक्रम के हर पहलू को अंतिम रूप देने में जुटा है.चाहे वह पार्किंग व्यवस्था हो, रूट निर्धारण, मंच पर स्थान या सुरक्षा. हालांकि शाह का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक प्रशासन को नहीं मिला है, लेकिन एसपीजी के अधिकारी लगातार ग्वालियर पुलिस के संपर्क में हैं.

gwalior amit shah visit security: कार्यक्रम स्थल नो फ्लाइंग जोन

गृह मंत्री शाह मेला ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट तक चार हजार से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जिस क्षेत्र में गृह मंत्री होंगे, वहां नो फ्लाइंग जोन लागू रहेगा।शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे देखते हुए शहर के तीन मुख्य रास्तों पर अलग-अलग पार्किंग तैयार की गई है।

सीएम और सिंधिया करेंगे आगवानी

अमित शाह महाराजपुरा स्थित वायु सेना हवाई अड्डे पर विशेष विमान से आएंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा के चुनिंदा पदाधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। एयरपोर्ट से गोला का मंदिर तक सीधा रूट रहेगा। गोला का मंदिर से काफिला मेले के पीछे वाली रोड और संस्कृति गार्डन से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा। इस दौरान गोला का मंदिर चौराहा पूरी तरह ब्लॉक रहेगा, किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी।

पार्किंग व्यवस्था

पार्किंग के लिए प्रशासन ने विशेष योजना बनाई है भिंड और मुरैना की तरफ से आने वाले वाहन: एग्रीकल्चर कॉलेज के पास दतिया और डबरा की तरफ से आने वाले वाहन: बड़ागांव, सात नम्बर चौराहा के पास भाऊ साहब पोतनीस एनक्लेव शिवपुरी और गुना की तरफ से आने वाले वाहन: सूर्य नमस्कार तिराहा

सिक्योरिटी में 4000 जवान

देश के गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए चार हजार जवान तैनात किए जा रहे हैं। इसमें ग्वालियर के एक हजार पुलिसकर्मी शामिल हैं, बाकी आस-पास के जिलों से आएंगे।जिन रूट्स से गृह मंत्री गुजरेंगे, वहां विशेष सुरक्षा दस्ते और स्पेशल कमांडो सतर्क रहेंगे। सुरक्षा इतनी सख्त रहेगी कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति पास नहीं जा सकेगा। Visit This: घोड़े की नाल की अंगूठी किन लोगों को करना चाहिए धारण!  

संबंधित सामग्री

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।