CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: खंडवा को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव...

cm-mohan-yadav-khandwa-development-2025

CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: खंडवा को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, मंदिर भूमिपूजन से जल संरक्षण तक हुई घोषणाएं

cm mohan yadav khandwa development 2025 खंडवा को प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव की बड़ी सौगात मंदिर भूमिपूजन से जल संरक्षण तक हुई घोषणाएं

खंडवा को मिले करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज खंडवा दौरे पर रहे जहां आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दी और सीएम ने खंडवा बायपास और मुंदी रोड के लिए लगभग 325 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। बतादें कि लंबे समय से बायपास की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 दादा धूनीवाले मंदिर का भूमिपूजन

सीएम ने खंडवा के प्रसिद्ध अवधूत संत दादा धूनीवाले मंदिर के भव्य निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों की बड़ी उपस्थिति रही। सीएम ने इस मंदिर को श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक बताया, जो आने वाले समय में एक बड़ा तीर्थ स्थल बनेगा।

कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: तो वहीं अपने संबोधन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि  कांग्रेस ने वर्षों तक बुंदेलखंड जैसे इलाकों को विकास से वंचित रखा और पीढ़ियों को पिछड़ा बना दिया। सीएम ने कहा जब मैं सच्चाई बोलता हूं तो कांग्रेस के लोगों को दर्द होता है। read  more: भोपाल गैस त्रासदी: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 337 टन ज़हरीला कचरा जलकर हुआ राख

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 90 दिन तक चले इस अभियान में पुराने कुएं, बावड़ियों और तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया। इन जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण के लिए उपयोगी बनाया गया, जिससे प्रदेश में जल संकट से निपटने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

ढाई लाख जल दूतों ने निभाई भूमिका

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करीब ढाई लाख 'जल दूत' तैयार किए गए। इन जलदूतों ने गांव-गांव जाकर जल संरक्षण का संदेश फैलाया और स्थानीय जल स्रोतों को संरक्षित करने में सक्रिय योगदान दिया। यह पहल जनसहभागिता की एक मिसाल बन गई है।

 उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: खंडवा जिले ने जल संरक्षण में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, पंचायतों और जल संरक्षण में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों को मंच से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें प्रेरित करेगा कि वे भविष्य में भी समाजहित में ऐसे ही कार्य करें। watch now: भोपाल बना ताल – किसका कसूर? | Ground Report by Nation Mirror | Exclusive News

   

संबंधित सामग्री

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात, हुई अहम चर्चा

मध्य प्रदेश

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात, हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से महत्वपूर्ण चर्चा की और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

भेंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश

भेंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति ने अपनी पत्नी पर तलाक के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्नी ने उसकी मदद से नर्स का कोर्स किया था।

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड के यमकेश्वर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

राजस्थान

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

In Dausa, Rajasthan, a 14-year-old boy named Kartik Bairwa died suddenly from a heart attack just days after his sister's wedding.

मनोरंजन

'रणबीर कपूर से बेहतर काम रिद्धिमा ने किया' - आमिर खान

आमिर खान ने नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर रिद्धिमा कपूर की प्रशंसा की। रिद्धिमा ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया।