CM Dr Mohan Yadav: आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर दौरा...केंद्रीय मंत्री...

cm-dr-mohan-yadav

CM Dr Mohan Yadav: आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर दौरा...केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

cm dr mohan yadav आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जबलपुर दौराकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अगस्त को जबलपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वे डुमना एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत करेंगे और फिर उनके साथ निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

[caption id="attachment_101776" align="alignnone" width="247"]CM Dr Mohan Yadav CM Dr Mohan Yadav[/caption]

CM Dr Mohan Yadav: मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री और नड्डा भाजपा कार्यालय, रानीताल पहुंचेंगे।

  • दोपहर 12:45 बजे से 3:30 बजे तक वे शहर में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

  • दोपहर 3:40 बजे मुख्यमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहाँ स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अहम कार्यक्रम आयोजित होंगे।

CM Dr Mohan Yadav: स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र के प्रमुख कार्यक्रम:

  • प्रदेश में पीपीपी मॉडल के तहत 4 नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

  • श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा।

  • आयुष्मान भारत योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विकसित नवाचारों की शुरुआत की जाएगी।

शाम के कार्यक्रम:

  • शाम 6 बजे मुख्यमंत्री लोहिया पुल, पंचमेढ़ी स्थित स्व. सुभाषचंद्र बैनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

  • शाम 6:30 बजे वे ग्वारीघाट पहुंचकर मां नर्मदा का अभिषेक करेंगे और महाआरती में भाग लेंगे।

रात्रि 9:20 बजे मुख्यमंत्री का भोपाल आगमन प्रस्तावित है।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री न केवल चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़े अहम निर्णयों में भाग लेंगे, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता कर जबलपुरवासियों से सीधा संवाद करेंगे।

संबंधित सामग्री

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मध्य प्रदेश

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मंदसौर के होटल में पत्नी ने डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ लिया। होटल में जमकर मारपीट हुई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और  गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस ने ऋषिकेश के पास ऑपरेशन मर्यादा के तहत नशे में वाहन चलाने और हुक्का पीने पर 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया।

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

देश-विदेश

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में फंस गई और लखनऊ में सुरक्षित उतरी। पायलट और राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

मनोरंजन

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

Actress Celina Jaitly is in the news for her personal struggles, including her ongoing divorce and the recent arrest of her brother in UAE.

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में 200 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली भाग लिया और सामाजिक समरसता और संस्कारों की प्रशंसा की।