Valentine Day Week: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का सबसे रोमांटिक हफ्ता, जानिए कब कौन-सा दिन!

valentine-day-week-starts-on-february-7th

Valentine Day Week: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का सबसे रोमांटिक हफ्ता, जानिए कब कौन-सा दिन!

valentine day week 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का सबसे रोमांटिक हफ्ता जानिए कब कौन-सा दिन

Valentine Day Week: फरवरी को मोहब्बत का महिना कहा जाता है। प्रेमी जोड़े इस फरवरी महिने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्यार और दोस्ती के उत्सव के रुप में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। विशेष रुप से यह दिन प्रेमी जोड़े ही सेलिब्रेट करते है। यह दिन अपने प्रियतम के साथ बिताने का होता है। यह प्रेमियों के लिए एक बहेतरीन अवसर होता है। यह दिन है अपने रिश्तों को बचाने उसे मजबूत बनाने और नए रिश्ते को शुरु करने का होता है।

7 फरवरी से शुरु होगा वैलेंटाइन वीक

इस साल का सबसे रोमॉटिंग वीक जिसे वेलेंटाइन वीक कहते है। वह 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। इस दौरान प्रेमी अपने जज़्बातों को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं। और हर दिन एक विशेष महत्व रखता है। तो आइए जानते हैं वेलेंटाइन वीक के बारे में विस्तार से, और कैसे यह प्रेम और रिश्तों को और भी खास बना देता है।

1. 7 फरवरी: रोज डे (Rose Day)

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। प्यार के जश्न की शुरुआत फूलों से करने से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके हर रंग का अपना अलग अर्थ होता है। लाल रंग प्यार का प्रतीक है, पीला दोस्ती का, गुलाबी तारीफ का और सफेद पवित्रता का। गुलाब का फूल या गुलदस्ता किसी के प्रति प्यार जताने का एक खूबसूरत तरीका है। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए आप अपने प्रिय को गुलाब के साथ एक प्यारा सा नोट लिखकर भी दे सकते हैं।। गुलाब देने से आप न केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, बल्कि यह रिश्ता और भी खास बना देता है।

2. 8 फरवरी: प्रपोज डे (Propose Day)

प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाया जाता है। प्रपोज डे वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इस दिन लोग अपने क्रश या प्रेमी अपने साथी से प्यार का इज़हार करते हैं या फिर शादी के लिए प्रपोज़ करते हैं। यह एक खास दिन है जब लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एक कदम उठाते हैं।

3. 9 फरवरी: चॉकलेट डे (Chocolate Day)

चॉकलेट डे 9 फरवरी को मनाया जाता है। चॉकलेट एक ऐसा उपहार है जो हर किसी को पसंद आता है, चाहे वो बच्चा हो या बड़ा। इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या लव इंटरेस्ट को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। और अपने प्यार का इज़हार करते हैं। चॉकलेट की मिठास और उसका स्वाद इस दिन को और भी मीठा बना देता है। choclate day

4. 10 फरवरी: टेडी डे (Teddy Day)

टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है और यह बच्चों और युवाओं के बीच एक बहुत ही प्यारा दिन होता है। यह वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन है। इस दिन प्यार में पड़े लोग अपने प्रिय को प्यारे-प्यारे टॉयज या टेडी बियर से सरप्राइज करते हैं। और यह रिश्तों में क्यूटनेस और गर्मजोशी लाता है। यह एक बहुत ही प्यारा तरीका होता है,अपने प्यार जताने का।

5. 11 फरवरी: प्रॉमिस डे (Promise Day)

वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे के तौर पर सेलिब्रेट जाता है। प्रॉमिस डे पर लोग एक-दूसरे का ख्याल रखने, अपने रिश्ते को मजबूत करने, एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने और हर मुश्किल में एक-दूसरे साथ देने का वादा करते हैं। यह कमिटमेंट अपने प्रिय के प्रति प्यार जताने का एक शानदार तरीका भी है।

6. 12 फरवरी: हग डे (Hug Day)

हग डे 12 फरवरी को मनाया जाता है ये वेलेंटाइन वीक का छठा दिन है। हग करने का मतलब गले लगना है। ये एक सुकून देने वाला जेस्चर है। हग डे पर प्यार में डूबे लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इसमें तनाव कम करने, खुशी बढ़ाने और संबंधों को मजबूत करने की शक्ति होती है। गले लगने से अपनेपन और सुरक्षा की भावना बढ़ती है।

7. 13 फरवरी: किस डे (Kiss Day)

किस डे 13 फरवरी या यूं कहे वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले मनाया जाता है। ये वीक का सबसे रोमांटिक दिन है। इस दिन प्यार में पड़े लोग अपने प्रिय को किस करके अपना प्यार जाहिर करते हैं और रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। यह दिन प्यार और स्नेह का जश्न है।

8. 14 फरवरी: वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day)

वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, और यह वेलेंटाइन वीक का सबसे प्रमुख दिन होता है। इस दिन हर किसी की नजर अपने प्रियतम पर होती है। लोग इस दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका को गिफ्ट्स, कार्ड्स, फूल और विशेष प्रकार के तोहफे देकर उन्हें अपना प्यार और स्नेह व्यक्त करते हैं। यह दिन पूरी दुनिया में प्रेमियों के बीच रिश्तों को और भी मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है।

संबंधित सामग्री

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन से खतरा जारी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मानसून में स्थिति और बिगड़ सकती है। विस्थापन और मॉनिटरिंग परियोजनाएं अधूरी हैं।

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सनातन

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या रुद्राक्ष दिखने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत होते हैं।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।