Tea During Periods: दर्द से दे राहत या सेहत के लिए खतरा? जानिए सच...

tea-during-periods-benefits-or-side-effects-health-truth

Tea During Periods: दर्द से दे राहत या सेहत के लिए खतरा? जानिए सच...

tea during periods दर्द से दे राहत या सेहत के लिए खतरा जानिए सच

Tea During Periods: मासिक धर्म (Periods) के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और फिजिकल बदलाव होते हैं। इस दौरान जांघों, पेट और कमर में दर्द, मूड स्विंग, थकान और चिड़चिड़ापन आम लक्षण हैं। ऐसे में बहुत-सी महिलाएं राहत पाने के लिए चाय का सेवन करती हैं, क्योंकि इससे शरीर में गर्माहट मिलती है और दर्द से कुछ हद तक राहत भी मिलती है। लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से। Read More: Problems and Changes During Periods: पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं और बदलाव, जानिए इससे जुड़ी कुछ भ्रांतियां..

क्या कहती हैं डायटीशियन?

सूत्रो के हवाले से, डायटीशियन मनीषा गोयल के अनुसार,
“पीरियड्स के दौरान चाय से मिलने वाली गर्माहट मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन को कम करने में मदद करती है और इससे दर्द में राहत मिलती है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।”

चाय पीने से हो सकते हैं ये नुकसान...

1. बार-बार यूरिन जाने की समस्या...

चाय में मौजूद कैफीन ड्यूरेटिक असर दिखाता है, जिससे यूरिनेशन की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है। पीरियड्स के दौरान ये स्थिति असहजता पैदा कर सकती है और शरीर से आवश्यक तरल बाहर निकल सकता है।

2. नींद पर असर...

चाय के अधिक सेवन से नींद में बाधा आती है। पीरियड्स के दौरान अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है ताकि शरीर रिलैक्स हो सके और क्रैम्प्स से राहत मिले। अनिद्रा क्रैम्प्स को और बढ़ा सकती है।

3. एसिडिटी और ब्लोटिंग...

कैफीन युक्त चाय गट मोटिलिटी को प्रभावित करती है जिससे अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पीरियड्स के समय यह ब्लोटिंग और असहजता को बढ़ा सकती है।

4. हैवी पीरियड्स का खतरा...

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, चाय में मौजूद कैफीन एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को बढ़ा सकती है। इससे हार्मोन असंतुलन पैदा हो सकता है और पीरियड्स हैवी होने के साथ-साथ स्तन कैंसर का रिस्क भी बढ़ सकता है।

5. शरीर में पानी की कमी...

ब्लीडिंग के चलते पहले से ही शरीर में फ्लूइड लेवल कम हो जाता है। ऐसे में ज्यादा चाय पीने से बार-बार यूरिन जाने के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे सिरदर्द, घबराहट और थकान महसूस हो सकती है।

आयरन अवशोषण में रुकावट...

चाय में मौजूद कैटेचिन और टैनिक एसिड, शरीर में आयरन के एब्जॉर्प्शन को रोकते हैं। मासिक धर्म के दौरान जब शरीर पहले ही खून खो रहा होता है, तब आयरन की आवश्यकता और बढ़ जाती है। ऐसे में चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है।

पीरियड्स में चाय से मिल सकते हैं ये फायदे...

1. हल्की गर्म चाय पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है 2. मांसपेशियों के कॉन्ट्रैक्शन कम होते हैं, जिससे दर्द से राहत मिलती है 3. मूड स्विंग में थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन ध्यान रहे: यह फायदा तभी मिलता है जब चाय सीमित मात्रा में, यानी दिन में 1 से 2 बार ही ली जाए।

किन चायों से बचें और किनका विकल्प चुनें?

चाय का प्रकार पीरियड्स में असर... 1. कैफीन युक्त चाय - नुकसानदेह 2. दूध वाली चाय - ब्लोटिंग बढ़ा सकती है 3. अदरक वाली चाय - हल्के दर्द में मददगार 4. ग्रीन टी - हल्की मात्रा में फायदेमंद 5. लेमन टी - डिटॉक्स में मददगार

एक्सपर्ट टिप...

1. चाय की जगह आप हर्बल टी, तुलसी की चाय, दालचीनी वाली चाय या सौंफ पानी का सेवन कर सकती हैं। 2. ये नेचुरल तरीके से शरीर को आराम देते हैं, डाइजेशन ठीक रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।   NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।