Patharchatta Leaf Benefits: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है ये आयुर्वेदिक पौधा!

patharchatta-leaf-benefits-ayurvedic-remedy

Patharchatta Leaf Benefits: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है ये आयुर्वेदिक पौधा!

patharchatta leaf benefits कई बीमारियों का रामबाण इलाज है ये आयुर्वेदिक पौधा

Patharchatta Leaf Benefits: सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होने वाला पत्थरचट्टा (Patharchatta) एक चमत्कारी पौधा माना जाता है। इसके पत्तों में इतने औषधीय गुण होते हैं कि यह गुर्दे की पथरी से लेकर सूजन, जलन, घाव और त्वचा की समस्याओं तक के इलाज में काम आता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक इसे “घर का डॉक्टर” भी कहते हैं क्योंकि यह कई तरह की बीमारियों को बिना दवाइयों के दूर करने में मदद करता है। जो आमतौर पर गांवों के घरों में, बागीचों में या दीवारों के किनारे आसानी से उग जाता है।

Read More: Kingdom Trailer Release Date: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ फिल्म का ट्रेलर 26 जुलाई को इस जगह पर होगा लॉन्च!

पत्थरचट्टा क्या है?

पत्थरचट्टा (वैज्ञानिक नाम: Bryophyllum pinnatum) एक बहुवर्षीय औषधीय पौधा है जो भारत में आमतौर पर घरों के आंगन, खेतों या खाली जगहों पर पाया जाता है। इसकी मोटी हरी पत्तियाँ नमी संचित करने में सक्षम होती हैं और इन्हीं पत्तियों में औषधीय गुण छुपे होते हैं।

पत्थरचट्टा के पत्तों के मुख्य फायदे...

किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) में लाभकारी...

पत्थरचट्टा पत्तों का रस गुर्दे की पथरी को तोड़ने और पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में बेहद असरदार माना जाता है।

उपयोग

5-6 ताजे पत्थरचट्टा के पत्तों को पीसकर उसका रस निकालें और रोज सुबह खाली पेट सेवन करें।  यह उपाय 15–20 दिन तक किया जा सकता है या जब तक पथरी बाहर न आ जाए।

घाव और जलन में उपयोगी...

इसकी पत्तियों में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने और जलन को शांत करने में मदद करते हैं।

उपयोग

पत्तों को हल्का गर्म करके घाव या जले हुए स्थान पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है।

सूजन और दर्द में राहत..

जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो तो पत्थरचट्टा के पत्ते एक बेहतरीन घरेलू उपचार हैं।

उपयोग

पत्तों को गर्म करके सेंधा नमक लगाकर दर्द वाली जगह पर बांधें।

त्वचा रोगों में फायदेमंद...

खुजली, फोड़े-फुंसी, दाद जैसी त्वचा समस्याओं में पत्थरचट्टा के पत्तों का लेप राहत पहुंचाता है।

उपयोग

पत्तों को पीसकर त्वचा पर लगाएं और कुछ समय बाद धो लें। यह संक्रमण को रोकता है।

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल...

पत्थरचट्टा में मौजूद पोटैशियम और दूसरे पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

उपयोग

1 चम्मच रस दिन में एक बार पिएं। इससे शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है।

पाचन तंत्र को करे मजबूत...

इसके सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह पेट के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।

मासिक धर्म की गड़बड़ियों में उपयोगी...

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स या अधिक रक्तस्राव की समस्या में पत्थरचट्टा बहुत फायदेमंद माना गया है।

इम्यूनिटी बूस्टर...

पत्थरचट्टा के पत्तों में मौजूद विटामिन C, B, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।

सावधानियां...

1. किसी भी औषधीय पौधे की तरह पत्थरचट्टा का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

2. गर्भवती महिलाएं या गंभीर रोगी चिकित्सक से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करें।

3. अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट खराब, डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उपयोग...

1. रस - 4–5 पत्ते पीसकर छानें, रोज सुबह

2. चाय - पत्तों को पानी में उबालकर छानकर पीएं

3. लेप - पत्ते पीसकर सीधे त्वचा पर लगाएं

4. गर्म पट्टी - गर्म किए गए पत्तों को दर्द वाले स्थान पर बाँधें

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बस हादसा, हैल्पर की मौत

मध्य प्रदेश

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बस हादसा, हैल्पर की मौत

भोपाल से इंदौर जा रही बस आष्टा के पास पेड़ से टकराई, हादसे में बस के हैल्पर की मौत हो गई। सभी यात्री सुरक्षित।

Preet Singh Assaulted in Club: स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट!

मनोरंजन

Preet Singh Assaulted in Club: स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट!

Preet Singh, a contestant from the reality show Splitsvilla, was assaulted in a Mumbai club. She shared a video on Instagram detailing the incident.

SAW vs INDW IPL 2026: 5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

खेल

SAW vs INDW IPL 2026: 5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

In the IPL 2026 T-20 series, South Africa Women's Cricket Team secured a 4-1 victory over the Indian Women's Cricket Team with the final match held on April 27.

PBKS vs RR IPL 2026: सरपंच की सेना और राजस्थान के रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला

खेल

PBKS vs RR IPL 2026: सरपंच की सेना और राजस्थान के रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला

In the 40th match of IPL 2026, Punjab Kings will face Rajasthan Royals on April 28 at the New Chandigarh Stadium, with both teams battling for supremacy.

अब नहीं लगेगी लाइन! भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू हुआ नया सिस्टम

मध्य प्रदेश

अब नहीं लगेगी लाइन! भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू हुआ नया सिस्टम

भोपाल-इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू। अब टिकट के लिए लाइन नहीं, QR टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट, सफर होगा आसान।