Healthy Breakfast For Weight Loss: बढ़ रहा है तेजी से वजन, ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें!

healthy-breakfast-food-for-weight-loss

Healthy Breakfast For Weight Loss: बढ़ रहा है तेजी से वजन, ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें!

healthy breakfast for weight loss बढ़ रहा है तेजी से वजन ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें

Healthy Breakfast For Weight Loss: आजकल हर कोई स्वस्थ रहने के साथ- साथ फिट दिखना चाहते है, और वजन घटाने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। हर कोई जल्द से जल्द पतला होना चाहते है। लेकिन कई बार जंक फूड, अनहेल्दी फूड और ज्यादा ऑइली फूड आपका वजन बढ़ा सकता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट में समोसा, कचौड़ी, मुगौड़े को भूलकर न खाएं बल्कि कुछ हेल्दी खाएं, क्योकि ब्रेकफास्ट को दिन का सबसे अहम भोजन माना जाता है। यह एनर्जी देता है। ऐसे में हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना बेहद जरुरी है। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हो तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जिसको खाने से आप हेल्दी रहेंगे और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

जानिए कुछ हेल्दी फूड के बारे में…

उबले अंडे

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो उबले अंडे आपके लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। 2 उबले अंडे के साथ एक टोस्टेड ब्राउन ब्रेड या ओट्स क्रैकर्स के साथ खाते है। आप उसमें थोड़ा सा काली मिर्च और चाट मसाला डालकर खा सकते है, हाई प्रोटीन और कम कैलोरी का होता है, इसे खाने भूख कम लगती है।

ओट्स

यह एक सुपरफूड है जो वजन घटाने के लिए आदर्श माना जाता है। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। और वजन घटाने में मददगार शाबित होता है। ओट्स को दूध या पानी में उबालकर उसमें क्रश फ्रूट्स जैसे सेब, केला, बेरीज आदि और नट्स जैसे- काजू, बादाम, अखरोट मिलाकर खा सकते हैं। इसमें कम कैलोरी, कम कोलेस्ट्रॉल और हाई फाइबर होता है।

स्प्राउट्स सलाद

स्प्राउट्स जैसे मूंग, चना और राजमा का सेवन सुबह के समय करने से न सिर्फ वजन घटता है, बल्कि यह शरीर को जरूरी प्रोटीन और फाइबर भी देता है। स्प्राउट्स को हल्का उबाल लें और उसमें प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और मसाले मिलाएं। यह हाई फाइबर, प्रोटीन, लो फैट और लो कैलोरी से युक्त होता है। इसे खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

मिक्स वेज उपमा

उपमा एक साउथ इंडियन डिश है जो रवा (सूजी) से बनती है। इसमें कई तरह की सब्जियां मिलाकर इसे एक लो-कैलोरी और फाइबर रिच ब्रेकफास्ट बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए रवा को भूनकर उसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां मिलाएं। हल्का सा तेल और सरसों के बीज तड़का लगाकर तैयार करें। यह टेस्टी और हेल्दी नाश्ता भी होता है।   Also Read -  AAM Chutney Recipe: गर्मियों के सीजन में घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट आम की चटनी!

संबंधित सामग्री

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

देश-विदेश

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल के नए सरकारी आवास की तस्वीरें जारी की। AAP ने तस्वीरों को फर्जी बताया।

ADGP यादव का खुलासा, अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार!

मनोरंजन

ADGP यादव का खुलासा, अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार!

Bollywood actor Akshay Kumar's daughter, Nitara Bhatia, was cyber harassed last year, leading to an arrest by Maharashtra Cyber Police.