Health Benefits of Garlic leaves: क्या है लहसुन पत्ता? जानिए इसके खाने के अद्भुत फायदे...

garlic-leaves-health-benefits

Health Benefits of Garlic leaves: क्या है लहसुन पत्ता? जानिए इसके खाने के अद्भुत फायदे...

health benefits of garlic leaves क्या है लहसुन पत्ता जानिए इसके खाने के अद्भुत फायदे

Health Benefits of Garlic leaves: सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों की भरमार रहती है। इन्हीं सब्जियों में एक खास नाम है लहसुन पत्ता, जिसे लोग ग्रीन गार्लिक लीव्स के नाम से भी जानते हैं। आमतौर पर लोग लहसुन की कलियों का इस्तेमाल मसालों और दवाइयों में करते हैं, लेकिन लहसुन के पत्ते भी उतने ही पौष्टिक और लाभकारी होते हैं। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं हैं। Read More:  Health Benefits of Torai: पाचन से लेकर बालों तक के लिए फाफी फायदेमंद!

लहसुन पत्ता क्या होता है?

लहसुन पत्ता असल में लहसुन की हरी पत्तियां होती हैं, जो खेतों में लहसुन की फसल के साथ उगती हैं। यह प्याज पत्ते की तरह दिखती हैं और स्वाद में हल्की तीखी होती हैं। इन्हें सब्ज़ी, पराठे, पकौड़े, दाल और चटनी में इस्तेमाल किया जाता है। देसी रसोई में सर्दियों में लहसुन पत्ते की सब्जी एक खास डिश मानी जाती है।

पोषण से भरपूर लहसुन पत्ता...

लहसुन के पत्ते विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें पाए जाते हैं: विटामिन A, C और B6, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं, ये सभी तत्व शरीर को मजबूत बनाने, बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

लहसुन पत्ता खाने के फायदे....

इम्यूनिटी को बढ़ाए..

लहसुन पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव में यह बेहद फायदेमंद हैं।

दिल को रखे स्वस्थ...

लहसुन पत्ता कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद सल्फर यौगिक (Sulfur compounds) रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद...

लहसुन पत्तों में पाए जाने वाले फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत...

लहसुन पत्ता कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द से राहत देने में मदद करता है।

शुगर लेवल को करे नियंत्रित...

लहसुन पत्ता डायबिटीज़ मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है।

वजन घटाने में मददगार...

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में लहसुन पत्ता जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी कम और पोषण अधिक होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद...

लहसुन पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाते हैं और मुंहासों से बचाते हैं। साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर हेयर फॉल को रोकने में मदद करते हैं।

कैंसर से बचाव की संभावना...

रिसर्च के अनुसार, लहसुन और इसके पत्तों में मौजूद सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।

लहसुन पत्ता खाने के तरीके...

1. इसे आलू या मूली के साथ सब्जी के रूप में बनाया जा सकता है। 2. पराठों में भरकर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। 3. पकौड़े और चटनी में भी इसका प्रयोग आम है। 4. चाहें तो इसे दाल और सूप में डालकर भी खा सकते हैं।

कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

लहसुन पत्ता फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। दिन में एक समय सब्ज़ी या पराठे में इसका सेवन पर्याप्त है। अधिक मात्रा में खाने से गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।