Belly Fat Reduction Workouts: बैलीफैट घटाने के लिए करें ये 8 आसान वर्कआउट!

8-easy-workouts-to-reduce-belly-fat

Belly Fat Reduction Workouts: बैलीफैट घटाने के लिए करें ये 8 आसान वर्कआउट!

belly fat reduction workouts बैलीफैट घटाने के लिए करें ये 8 आसान वर्कआउट

Belly Fat Reduction Workouts: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग कुछ भी खा लेते है, अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखते , टेंशन लेते है, जिसकी वजह से पेट के आस - पास फैट जमा हो जाता है। इसे बैली फैट कहते हैं, जो न सिर्फ आपकी फिटनेस को प्रभावित करता है, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी कम कर देता है। और कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है। Read More: How to Remove Dark Circles: डार्क सर्कल हटाने के असरदार उपाय जानिए कारण, घरेलू नुस्खे… आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारें में बताएंगे, जिसको 15 दिन करने में ही आपको काफी फर्क नजर आने लगेगा और रोजाना ये एक्सारसाइज करेंगे तो आपको जीरो फिगर भी मिल सकता है।

क्रंचेस (Crunches)

पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और हाथों को सिर के पीछे रखें। अब पेट की मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हुए ऊपर उठें, कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं और धीरे से नीचे आएं।

फायदा..

यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को टोन करती है और फैट घटाने में मददगार है।

प्लैंक (Plank)

फोरआर्म पर शरीर का वजन रखें, शरीर को सीधा रखें। पेट में तनाव महसूस करें और इस स्थिति में 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक रहें।

फायदा..

प्लैंक पूरे कोर को मजबूत करता है और कैलोरी बर्न करता है।

बर्पीज (Burpees)

खड़े होकर कूद लगाएं, फिर जमीन पर झुकें, पुश-अप करें, फिर फिर से खड़े हो जाएं और कूद लगाएं।

फायदा..

यह फुल बॉडी एक्सरसाइज है जो कैलोरी जलाने और फैट कम करने में सहायक है।

साइकिल क्रंच (Bicycle Crunch)

पीठ के बल लेटकर दोनों हाथ सिर के पीछे रखें। दाहिना घुटना लेकर बाएं कोहनी से छूने की कोशिश करें और फिर दूसरी तरफ।

फायदा..

यह एक्सरसाइज पेट के साइड वाले फैट यानी ऑब्लिक्स को कम करती है।

माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climbers)

प्लैंक पोज में आएं। फिर एक-एक करके घुटने सीने की ओर लाएं, तेजी से करें।

फायदा..

कार्डियो और कोर दोनों के लिए बेहतरीन, कैलोरी बर्न करता है।

लेग रेज (Leg Raises)

पीठ के बल लेटकर पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर नीचे ले आएं।

फायदा..

यह निचले पेट की मसल्स को मजबूत करता है।

सिट-अप्स (Sit-ups)

पीठ के बल लेटकर, पैरों को मोड़ें और हाथों को छाती पर रखें। पेट की मसल्स से ऊपर उठें और वापस नीचे आएं।

फायदा..

यह पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और फैट घटाने में मदद करता है।

साइड प्लैंक (Side Plank)

बगल के फोरआर्म पर शरीर का वजन रखें और शरीर को सीधा रखें। एक मिनट तक इस पोज में रहें, फिर दूसरी साइड।

फायदा..

यह साइड के फैट को कम करने के लिए खास है।  

एक्सरसाइज के साथ सही आहार और नियमित दिनचर्या जरूरी...

सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है, साथ में सही खान-पान भी जरूरी है। 1. अधिक से अधिक पानी पिएं। 2. जंक फूड खाने से बचे। 3. ताजे फल और सब्जियां खाएं। 4. प्रोटीन युक्त आहार लें। 5. कम से कम 8 घंटे की नींद जरुर लें।        

संबंधित सामग्री

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और नए निवेश की घोषणा की।

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

छत्तीसगढ़

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

A girl's body was discovered hanging from a tree in Ramanujganj, causing panic in the area. Police are investigating whether it was a suicide or murder.

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

देश-विदेश

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया। आरोपी के पास से ISIS से जुड़ी सामग्री मिली।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

शेयर बाजार ने आज गिरावट दर्ज की, सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76886.91 पर और निफ्टी 97.00 अंक गिरकर 23995.70 पर बंद हुआ।

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

देश-विदेश

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

उत्तरप्रदेश में गर्मी की लहर जारी, बांदा में तापमान 47.6°C तक पहुंचा। स्कूलों के समय में बदलाव और कूलिंग सेंटर्स की स्थापना की गई।