Vastu Tips These Things Attract Wealth: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का विशेष महत्व बताया गया है। हमारे चारों ओर घूम रही यह ऊर्जा हमारे मन, विचार और जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे तो तरक्की के रास्ते स्वतः खुलने लगते हैं और सुख-समृद्धि घर में वास करती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ प्राचीन और सरल उपायों से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं धन प्राप्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में किन वस्तुओं को रखना चाहिए।
श्रीमद् भगवद् गीता घर में रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में श्रीमद् भगवद् गीता रखने से व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है। गीता के ज्ञान से आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति खुद अपनी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम बन जाता है। इसे पूजा घर या अध्ययन कक्ष में सम्मानपूर्वक रखें।
चांदी का सिक्का तिजोरी में रखें
चांदी का सिक्का बेहद शुभ माना जाता है। इसका संबंध चंद्र देव से है, जो मन को शांत रखने में मदद करता है। शांत मन से सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है। उपाय: घर की तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रोजाना चांदी के सिक्के पर रोली लगाकर रखें।
पांच कौड़ियों को लक्ष्मी माता के पास रखें
ज्योतिष शास्त्र में कौड़ियों को माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है क्योंकि ये समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई मानी जाती हैं। धन प्राप्ति के लिए यह एक अत्यंत कारगर उपाय है।उपाय: पांच कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर इन्हें पूजा स्थल पर माता लक्ष्मी के पास रख दें।
हल्दी की गांठ तिजोरी में रखें
हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से है। जहां भगवान विष्णु विराजते हैं, वहां माता लक्ष्मी का भी निवास होता है। इसलिए धन-समृद्धि के लिए यह उपाय बहुत फलदायी माना जाता है।उपाय: हल्दी की गांठ को तिजोरी या अलमारी में जहां धन रखते हैं, वहां रखें।
गुलाब का पौधा घर में लगाएं
माता लक्ष्मी को कमल के साथ गुलाब का फूल भी अत्यंत प्रिय है। घर में गुलाब का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।ध्यान दें: गुलाब के पौधे में कांटे होने के कारण इसे बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। घर की छत, बालकनी या आंगन में लगाना उत्तम रहता है।