सोशल मीडिया पर कपल्स पोस्ट न करें ये 4 चीजें अगर रिश्ते में चाहिए खुशी और भरोसा

सोशल मीडिया और कपल्स

सोशल मीडिया पर कपल्स पोस्ट न करें ये 4 चीजें अगर रिश्ते में चाहिए खुशी और भरोसा

असली खुशहाल रिलेशनशिप के लिए कपल्स को सोशल मीडिया पर लड़ाई-झगड़े, महंगे गिफ्ट्स और दिखावटी कपल गोल्स के पोस्ट से बचना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कपल्स पोस्ट न करें ये 4 चीजें अगर रिश्ते में चाहिए खुशी और भरोसा

आजकल लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. ऐसे में जब भी हम इंस्टाग्राम या बाकी कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खोलते हैं, तो कोई अपनी मैरीज एनीवर्सरी सेलिब्रेट करता नजर आता है, तो कोई अपने पार्टनर के साथ सरप्राइज ट्रिप की स्टोरी पोस्ट करता है. इससे देखने में ऐसा लगता है कि शायद खुशहाल रिलेशनशिप की पहचान यही है. लेकिन असल में किसी रिश्ते की मजबूती को सोशल मीडिया पोस्ट्स से नहीं मापा जा सकता है. इसी कारण कई कपल्स अपने रिलेशन को इंटरनेट की दुनिया से दूर रखते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपल्स को सोशल मीडिया पर क्या चीजें पोस्ट करने से बचना चाहिए.

लड़ाई-झगड़ों को पोस्ट करना

कपल्स के बीच लड़ाई होना काफी आम बात है. लेकिन इन्हें कभी भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए. कई लोग झगड़ों के बाद सैड स्टोरी पोस्ट करते हैं, तो कई ऐसे गाने लगाना शुरू कर देते हैं जिससे लोग रिलेशन के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. अगर पार्टनर से आपकी लड़ाई हुई है, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जगह, आमने-सामने बैठकर बातचीत करें.

कपल गोल्स

अक्सर जो कपल्स असल जिंदगी में एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं, उन्हें पूरी दुनिया को यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि वे कितना खुश हैं. ऐसे में खुशहाल रिलेशनशिप के लिए रोजाना सेल्फी, एनिवर्सरी का काउंटडाउन या कोई कपल गोल्स वाली पोस्ट शेयर न करें. इसकी जगह आप खूबसूरत और यादगार पलों को जीएं और यादों में कैद करें.

महंगा गिफ्ट

कई लोग सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर द्वारा दिए गए महंगे गिफ्ट्स की स्टोरी या फोटो पोस्ट कर देते हैं. इसके बाद अधिकतर लोगों को लगता है कि प्यार का मतलब गुलदस्ते, लग्जरी डिनर या सरप्राइज ट्रिप्स हैं. लेकिन ऐसा नहीं होता है, खुश रहने वाले कपल्स इन चीजों को पोस्ट नहीं करते हैं और खास पलों को असली जिंदगी में जीते हैं. 

छोटे-छोटे मूमेंट्स

कई कपल्स अपने पार्टनर द्वारा किए गए छोटे-छोटे एफर्ट्स और खास पलों को इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं. हालांकि, असल में खुश और एन्जॉय करने वाले कपल्स अक्सर ऐसी निजी बातों को अपने तक ही सीमित रखते हैं. साथ ही उनके लिए रिश्ता लाइक्स और कमेंट्स पर डिपेंड नहीं करता, बल्कि यादों और एहसासों पर करता है जो वे एक-दूसरे के साथ बिताते हैं.

संबंधित सामग्री

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

राज्य

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की समस्या पर CM पुष्कर सिंह धामी से सहायता मांगी।

एक्ट्रेस जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड करण के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मनोरंजन

एक्ट्रेस जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड करण के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

जिया शंकर और उनके बॉयफ्रेंड करण धनक ने सगाई की है। जिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें और एक भावुक नोट शेयर किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

राज्य

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

हरिद्वार में एक 14 साल की बच्ची को उसके सोशल मीडिया दोस्त के भाई ने भगा लिया, पुलिस और हिंदू संगठनों ने मिलकर बच्ची को बरामद किया।

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मोनालिसा ने अगस्त की शुरुआत में बिना मेकअप के तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने एक सादगी भरा लुक अपनाया था। इसे सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया।