हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक स्वेटर पहनकर सोना?
अगर आप दिल के मरीज हैं, तो रात में ऊनी कपड़े पहनकर सोना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऊनी कपड़ों के मोटे रेशे और छोटे छेद शरीर की गर्मी को अंदर रोक लेते हैं। रजाई या कंबल के साथ स्वेटर पहनने से शरीर का तापमान बहुत बढ़ सकता है, जो हार्ट और डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित होता है।
ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है असर....
रात में टाइट मोजे या मोटे ऊनी मोजे पहनने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है। इससे तलवों में झुनझुनी, दर्द या सुन्नपन जैसी परेशानी होती है। लंबे समय तक यह आदत आपके पैरों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।ओवरहीटिंग और बेचैनी की समस्या...
रात में मोजे या स्वेटर पहनकर सोने से शरीर में ओवरहीटिंग हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, सर्दी के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं और जब शरीर ज़रूरत से ज़्यादा गर्म होता है, तो बेचैनी, घबराहट और ब्लड प्रेशर कम होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।त्वचा पर जलन, खुजली और एलर्जी...
ऊनी कपड़े शरीर की गर्मी को रोकते हैं, जिससे पसीना और जलन हो सकती है। अगर आपकी त्वचा रूखी या संवेदनशील है, तो यह खुजली या एलर्जी का कारण बन सकती है। सोते समय हल्के सूती कपड़े पहनना और त्वचा को मॉइस्चराइज करना बेहतर विकल्प है।
फंगस और बैक्टीरिया का खतरा...
रात में मोजे पहनने से पैरों में नमी बनी रहती है, जो फंगल इंफेक्शन (Athlete’s Foot) का कारण बन सकती है। अगर मोजे मोटे या सिंथेटिक सामग्री के हैं, तो बैक्टीरिया का विकास और भी बढ़ सकता है।