मानसून में एलर्जी और इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में इस दौरान हमारी आंखों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वायरल कंजंक्टिवाइटिस भी इस मौसम में होने वाली एक आम समस्या है। यह बहुत तेजी से फैलने वाला संक्रमण है जिससे आंखों में लालिमा और खुजली की समस्या होती है। आइये आपको बताते हैं कि इस मौसम में आंखों की कैसे देखभाल की जा सकती है।
क्यों हेाती है एलर्जी
एलर्जी और इंफेक्शन का मुख्य कारण वर्षा में आंखों में पानी ना है, जो गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते समय अक्सर हमारी आंखों में प्रवेश कर जाता है। दूसरा मुख्य कारण गंदे पानी से आंखों में पानी के छपके मारना है। वर्षा में पानी की टंकी में धूल मिट्टी जमा होती है, लोग आंखों को आराम देने के लिए ठंडे पानी के छपके आंखों पर मारते है, जो कई बार आंखों के आराम देने के बजाय इंफेक्शन का कारण बन जाती है।
डेली रूटीन में ऐसे कर सकते हैं बचाव
हम अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे परिवर्तन कर आंखों में एलर्जी और इंफेक्शन के खबरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
आंख और चेहरे काे बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए।
जब भी हम आंखों में पानी के छपके मारे तो यह देख ले कि पानी साफ है कि नहीं।
साथ ही आंखों को रगड़ने से भी बचना चाहिए।
आंखों में एलर्जी और इंफेक्शन के ज्यादातर मामले बच्चों एवं बुजुर्गाें में देखने को मिलते हैं, क्योंकि इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
आंखों में किसी भी प्रकार ही कोई समस्या आने पर घरेलू उपचार करने से बचना चाहिए।
कई बार आपकी छोटी सी लापरवाही कोई बड़ी एवं गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है।