गर्मियों में त्वचा की देखभाल

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

गर्मी के मौसम में त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती हैं। यहाँ पर कुछ स्किन केयर टिप्स और आहार सुझाव दिए गए हैं, जिनसे आप एक्ने की समस्या से बच सकते हैं।

By : हेमा गुप्ता
गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

गर्मियों में बढ़ती गर्मी, नमी, प्रदूषण और आम जैसे फलों के सेवन से तैलीय त्वचा वाले लोगों में मुंहासों (एक्ने) की समस्या बढ़ जाती है। पेट खराब रहना, सही स्किन केयर न करना और ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन भी मुंहासों का प्रमुख कारण बनते हैं। अगर आप भी बेदाग और खूबसूरत त्वचा चाहते हैं तो अपना स्किन केयर रूटीन बदलने का समय आ गया है।

दिन का स्किन केयर रूटीन

1. क्लींजिंग से शुरुआत करें: पपीता, तुलसी और नीम जैसे हर्बल इंग्रीडिएंट्स वाले माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें।
2. त्वचा को रगड़ने की बजाय थपथपाकर सुखाएं।
3. तुरंत एक्ने कंट्रोल जेल लगाएं। यह तेल उत्पादन को नियंत्रित करता है और पूरे दिन त्वचा को तरोताजा रखता है।
4. अगर त्वचा बहुत ऑयली है तो मैटिफाइंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
5. अंत में ऑयल-फ्री SPF (सनस्क्रीन) लगाना न भूलें। यह त्वचा को न रूखा होने देगा और धूप-गर्मी से बचाव भी करेगा।

रात का स्किन केयर रूटीन

1. डीप पोर क्लीनिंग: दिनभर जमा गंदगी, धूल और प्रदूषण को डीप पोर क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें।

2. बारीक दानों वाले जेंटल एक्सफोलिएटर से हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करें। ज्यादा रगड़ना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. मुंहासों और दाग-धब्बों के लिए खास स्किन सीरम रात में लगाएं। इससे त्वचा में तेजी से सुधार दिखेगा।

आहार पर रखें खास ध्यान

स्किन केयर के साथ-साथ सही खान-पान भी मुंहासों को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

1. आम, अनार, अमरूद आदि फलों का मॉडरेशन में सेवन करें। इनकी अधिकता पेट और त्वचा दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।

2. ओमेगा-3 से भरपूर आहार लें: अलसी, अखरोट, टूना और सैल्मन मछली शामिल करें।

3. रोजाना दही खाएं। यह त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

4. फायदेमंद सब्जियां और फल: शकरकंद, गाजर, अंडे, सूरजमुखी के बीज, बादाम और एवोकाडो एक्ने प्रोन स्किन के लिए बेहद उपयोगी हैं।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

त्योहारों में ऑयली स्किन को ऐसे रखें चमकदार, चिपचिपेपन से भी मिलेगा छुटकारा

त्योहारों में ऑयली स्किन को ऐसे रखें चमकदार, चिपचिपेपन से भी मिलेगा छुटकारा

त्योहारों में ऑयली स्किन की देखभाल के लिए जानें माइल्ड क्लींजर, हल्के मॉइस्चराइजर्स और सनस्क्रीन के उपयोग के महत्वपूर्ण टिप्स।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

घंटों AC में बैठना पड़ सकता है त्वचा पर भारी, ड्राईनेस और खुजली से ऐसे बचें

घंटों AC में बैठना पड़ सकता है त्वचा पर भारी, ड्राईनेस और खुजली से ऐसे बचें

लगातार एयर कंडीशनर के इस्तेमाल से त्वचा की नमी कम होती है, जिससे रूखापन, खुजली, और जलन हो सकती है। प्रभावित त्वचा की देखभाल के लिए उपाय भी बताए गए हैं।

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

जानिए किन लोगों को फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए, विशेष रूप से जिन्हें एक्ने, एलर्जी हो या प्रेग्नेंसी के दौरान.

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

गर्मी में बढ़ते स्किन प्रॉब्लेम्स के लिए नीम के पानी से ट्रीटमेंट बेहद फायदेमंद है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026