Arthritis Causes Symptoms and Treatment: अर्थराइटिस क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपाय...

arthritis-causes-symptoms-and-treatment

Arthritis Causes Symptoms and Treatment: अर्थराइटिस क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपाय...

arthritis causes symptomstreatment अर्थराइटिस क्या है जानिए इसके लक्षण कारण और उपाय

Arthritis Causes Symptoms and Treatment: भारत में आज लाखों लोग अर्थराइटिस (Arthritis) यानी जोड़ो के दर्द की समस्या से परेशान हैं। यह सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही, बल्कि अब युवाओं को भी यह तेजी से प्रभावित कर रही है। बदलती जीवनशैली, खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसकी प्रमुख वजहें बन रही हैं। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह न सिर्फ चलने-फिरने में दिक्कत पैदा करती है। पैर जाम हो जाते हैं। Read More: Kidney Stone Causes: इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन… आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि अर्थराइटिस क्या है, इसके होने के कारण, लक्षण, बचाव और इसके निवारण के प्रभावी घरेलू और मेडिकल उपाय।

अर्थराइटिस क्या है?

अर्थराइटिस का मतलब है “जोड़ों में सूजन”। इसमें हड्डियों के जोड़ों में दर्द, सूजन, जकड़न और चलने-फिरने में दिक्कत महसूस होती है। यह एक प्रकार का दीर्घकालिक रोग (chronic disease) है, जो समय के साथ बढ़ता जाता है।

अर्थराइटिस के कई प्रकार होते हैं, लेकिन प्रमुख रूप से दो प्रकार ज्यादा देखे जाते हैं:

1. ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)

यह सबसे आम प्रकार है, जो उम्र बढ़ने पर होता है। इसमें जोड़ों के बीच की कार्टिलेज घिसने लगती है, जिससे हड्डियाँ आपस में रगड़ने लगती हैं।

2. रूमेटॉइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis)

यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम ही जोड़ों पर हमला करने लगती है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न होती है।

अर्थराइटिस के प्रमुख कारण...

1. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियों और जोड़ों की ताकत कम होती जाती है, जिससे ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ता है। 2. जेनेटिक फैक्टर: अगर परिवार में किसी को अर्थराइटिस है, तो आपको भी होने की संभावना बढ़ जाती है। 3. शरीर का ज्यादा वजन जोड़ो पर दबाव बनाता है, खासकर घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी पर। 4. किसी पुराने फ्रैक्चर या जोड़ों की चोट के कारण भी अर्थराइटिस हो सकता है। 5. कुछ बैक्टीरिया या वायरस जोड़ों पर असर डाल सकते हैं और सूजन पैदा कर सकते हैं। 6. लगातार बैठकर काम करने या व्यायाम न करने से जोड़ कमजोर हो जाते हैं।

र्थराइटिस के लक्षण...

1. जोड़ों में लगातार या बार-बार दर्द। 2. सूजन और लालिमा। 3. सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न। 4. चलने-फिरने या सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी। 5. जोड़ों से आवाज आना (क्रैकिंग)। 6. हाथ-पैर के छोटे जोड़ों में अकड़न।

अर्थराइटिस से बचाव के उपाय....

1. नियमित व्यायाम करें: हल्का योग, तैराकी और वॉकिंग हड्डियों और जोड़ों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। 2. वजन नियंत्रित रखें: मोटापा अर्थराइटिस का सबसे बड़ा कारण है। वजन घटाकर आप जोड़ों का दबाव कम कर सकते हैं। 3. संतुलित आहार लें: हरी सब्जियां, फल, ओमेगा-3 फैटी एसिड, दूध और कैल्शियम युक्त चीजें खाएं। 4. धूम्रपान और शराब से बचें: ये हड्डियों को कमजोर करते हैं और सूजन को बढ़ाते हैं। 5. लंबे समय तक एक ही पोजिशन में न बैठें: हर 30-40 मिनट में शरीर को स्ट्रेच करें।

अर्थराइटिस का घरेलू उपाय...

1. हल्दी और दूध

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रोज पिएं।

2. अदरक और लहसुन

ये दोनों ही सूजन कम करने और दर्द से राहत देने में असरदार हैं। सुबह खाली पेट अदरक का रस या कच्चा लहसुन खाना लाभकारी होता है।

3. सरसों तेल से मालिश

गुनगुने सरसों तेल में अजवाइन या लहसुन डालकर मालिश करने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

4. त्रिफला चूर्ण

यह आयुर्वेदिक औषधि है जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है।

5. गर्म पानी या सेंधा नमक से सिकाई

घुटनों या जोड़ों पर गर्म पानी की बोतल या सेंधा नमक की पोटली से सेंकने से सूजन और जकड़न में राहत मिलती है। NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.    

संबंधित सामग्री

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।