Snake Rescue: कोरबा में किंग कोबरा, 13 फीट के कोबरा को देख ग्रामीणों में भगदड़!

korba-13-feet-king-cobra-rescue

Snake Rescue: कोरबा में किंग कोबरा, 13 फीट के कोबरा को देख ग्रामीणों में भगदड़!

snake rescue कोरबा में किंग कोबरा 13 फीट के कोबरा को देख ग्रामीणों में भगदड़

स्नेक कैचर टीम ने 1.5 घंटे में रेस्क्यू रेस्कयू

korba king cobra rescue: कोरबा जिले के पासरखेत गांव में 13 फीट लंबा किंग कोबरा देखा गया। इतने बड़े जहरीले सांप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। जिसके बाद स्नेक कैचर टीम ने मौके पर पहुंचकर, ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया और तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ।

डेढ़ घंटे तक चला रोमांच: korba king cobra rescue

करीब 1.5 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में किंग कोबरा बार-बार फुफकारता रहा। हालांकि धैर्य और सावधानी से काम करते हुए टीम ने सांप को सुरक्षित थैले में डालने में सफलता प्राप्त की। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और कहा कि यह किंग कोबरा (‘पहाड़ चित्ती’) हमारे क्षेत्र का धरोहर है, जिसे संरक्षित करना आवश्यक है।

किंग कोबरा की सुरक्षित जंगल में रिहाई

रेस्क्यू के बाद पंचनामा तैयार किया गया और किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास क्षेत्र के घने जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस अभियान में पासरखेत वन परिक्षेत्र अधिकारी देवदत्त खांडे, नोवा नेचर टीम और वन विभाग के कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

डीएफओ की अपील: korba king cobra rescue

कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव ने आम जनता से अपील की कि किंग कोबरा वन्यप्राणी संरक्षण अनुसूची  में शामिल है। इसे मारना या नुकसान पहुंचाना अपराध है। जब भी किसी के आस-पास किंग कोबरा या अन्य सांप दिखाई दें, तो वन विभाग या टोल फ्री नंबर 8817534455 पर सूचना दें।

किंग कोबरा की खासियत

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप है, जिसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। यह अन्य सांपों को खाकर उनकी जनसंख्या नियंत्रित करता है। मादा किंग कोबरा अपने अंडों के लिए पत्तों का घोंसला बनाती है और लगभग 3 महीने तक उसकी सुरक्षा करती है।

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि किंग कोबरा बिना वजह हमला नहीं करता, केवल खतरा महसूस होने पर आक्रामक होता है। इसलिए किसी भी सांप को मारने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देना चाहिए। कोरबा में वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी लगातार जनजागरूकता अभियान और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे इंसान और सांप का सह-अस्तित्व सुनिश्चित किया जा सके। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।