Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Khesari Lal Premanand Post Viral: खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट…
  • एंटरटेनमेंट
  • सनातन

Khesari Lal Premanand Post Viral: खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट…

Hema Gupta August 19, 2025

Khesari Lal Premanand Post Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहें हैं, इस बार वो अपने किसी गाने के लिए नहीं बल्कि अपनी एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने प्रेमानंद महाराज की तस्वीर पोस्ट करते हुए कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए अपने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा – “प्रेमानंद महाराज पाप धोने की मशीन नहीं हैं। ”

Read More: Khesari Lal Song On Premanandji: प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल, वीडियो हुआ वायरल…

बता दें कि, उन्होंने एक्स पर पोस्ट तब की जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे। यूजर्स का मानना है यह तंज उन लोगों के लिए ही है।

 खेसारी लाल का तंज…

खेसारी लाल ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से प्रेमानंद महाराज की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक अपील की और लिखा कि- ‘एक अपील, प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिनों से नोटिस किए कि कई लोग इमेज मेकिंग के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनकी बातों का अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे-भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है।’

एक अपील

प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।

भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक… pic.twitter.com/Y9cBdvoLra

— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) August 18, 2025

यूजर्स ने दिए कुछ इस तरह रिएक्शन…

एक यूजर ने लिखा कि- ‘ये बात राज कुंद्रा के लिए खेसारी भैया ने बोली है थोड़ा समझा करो।’, एक ने लिखा कि – ‘भैया जी किसकी बात हो रही है। वो वही आदमी तो नहीं जो कुछ दिन पहले मास्क लगाकर चेहरा छुपा कर चला करता था। नाम तो सब जान ही गएं होंगे’, एक ने लिखा कि- ‘बहुत शुक्रिया भैया आपने कम से कम हिम्मत तो की है ये बोलने की,,बाक़ी सब तो बस खेल खेल रहे हैं pr का। वैसे इस अपील को पढ़कर और लोग इमेज मेकिंग में लग जाएंगें और उस पवित्र जगह जाकर फ़ालतू की बयानबाजी करेंगें। ख़ैर! देखा जाए तो कम से कम इसी बहाने वो दर्शन कर ले रहे हैं सन्त का.. ये उनका परम् सौभाग्य है।”

वहीं कुछ यूजर ने एक्टर को किया ट्रोल…

एक ने कहा है कि- “खेसारी लाल यादव आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, पर आपकी खुद की अश्लील छवि के कारण ये विरोधाभासी लगता है। जिसकी कला में खुद फूहड़ता हो, उसका धर्म-नैतिकता पर ज्ञान देना अटपटा है। कितने लोग ऐसा ही सोचते हैं?”
दूसरे ने लिखा कि- “ज्ञान देने वाले को अपना पेंदी चेक करना चाहिए जो खुद अपने को नाच के लौंडा बता रहे हैं और वो ही प्रेमानंद महाराज जैसे संत पर टिप्पणी कर रहे हैं…. छी छी छी छी
इनको याद दिला दे कि भोजपुरी को सबसे ज्यादा गंदा भी इन्होंने ही किया है। भोजपुरी अब शर्मनाक महसूस होने लगी है।”

प्रेमानंद महाराज से मिलने जा चुके है कई सेलेब्स…

प्रेमानंद महाराज काफी प्रसिद्ध संत है, उनसे मिलने आम लोग ही नहीं बल्कि कई सेलेब्रिटीज और खिलाड़ी भी जाते रहते है। हाल हि में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ गई थी, इनके अलावा विराट कोहली – अनुष्का शर्मा, परास छाबड़ा, अक्षरा सिंह, अशुतोष राणा जैसे कई लोग उनसे मिलने जाते रहते है।

कुछ दिन पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज के दरबार…

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 14 अगस्त को वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे थे। यह मुलाकात करीब 7 मिनट तक चली। इस दौरान राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी देने की पेशकश की। संत महाराज ने विनम्रता से इसका जवाब दिया, “नहीं, नहीं, इसकी जरूरत नहीं है। मेरे पास अगर एक किडनी होगी, तब भी उतने ही दिन चलूंगा, जितना दोनों नहीं होने पर चलने वाला हूं। जब तक भगवान नहीं चाहेंगे, तब तक बुलावा नहीं आएगा।”

नाम जप के रहस्य से हुई रूबरू

इस मुलाकात में शिल्पा शेट्टी ने प्रेमानंद महाराज से राधा नाम जप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि राधा नाम जप कैसे करना चाहिए। संत महाराज ने बताया कि “जैसे भी राधा नाम जप करें, यह सारे कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। संतों के वचनों पर चलकर जीवन का बेड़ा पार हो जाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Premanand Ji Maharaj (@premanandji_.maharaj_official)

संतों के वचन और जीवन का उद्देश्य…

प्रेमानंद महाराज ने कहा, “एक प्रार्थना रहेगी आपसे कि जीवन भी एक अभिनय है। अभिनय करते हुए जीवन व्यतीत करना है, लेकिन यह जीवन किसके लिए व्यतीत करना है, इसका समाधान करना आवश्यक है।” उन्होंने आगे समझाया कि हम धन कमाते हैं, सुविधाएँ जुटाते हैं, लेकिन यह सब किसके लिए है? अगर जीवन परमात्मा के लिए है, तो जीवन धन्य हो जाता है।

परमात्मा के लिए जीवन का महत्व…

संत ने कहा कि जीवन का वास्तविक मूल्य तब ही समझ में आता है जब हम इसे ईश्वर की सेवा और भक्ति के लिए समर्पित करें। अन्यथा, न धन रहेगा, न वैभव, न अभिनय और न ही शरीर। एक समय ऐसा आएगा जब हमारा नाम और चिन्ह भी मिट जाएगा। इसलिए जीवन का सही उद्देश्य समझना और उसे ईश्वर के लिए समर्पित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अब सस्ता होगा फ्रिज, टीवी और मिठाईः मोदी सरकार का दिवाली तोहफा
Next: Apurva Mukhija Ex Boyfriend: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा पर एक्स बॉयफ्रेंड ने गाना गाकर खोले अपूर्वा के राज!

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.