Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Kaantha’ Teaser Release: दुलकर सलमान की फिल्म में 1950s के दौर की झलक, टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता…
  • एंटरटेनमेंट

‘Kaantha’ Teaser Release: दुलकर सलमान की फिल्म में 1950s के दौर की झलक, टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता…

Hema Gupta July 29, 2025

‘Kaantha’ Teaser Release: साउथ इंडस्ट्री के जाने- माने एक्टर और सीता – रमन फिल्म के फेम दुलकर सलमान की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘kaantha’ का टीजर रिलीज किया गया है, इस फिल्म को सेल्वराज सेल्वमणि ने डायरेक्ट किया है और इसमें दुलकर सलमान औ समुथिरकानी लीड रोल में नुजर आएंगे। फिल्म में एक जूनून और उत्साह से भरे फिल्ममेकर पिता और उसके बेटे के बीच टकराव की कहानी दर्शाती है।

Read More: Dilip Joshi Viral Video: पिता के साथ दिलीप जोशी का वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- “Best son in real and reel life”

दुलकर सलमान के जन्मदिन पर टीजर हुआ रिलीज…

फिल्म ‘कांथा’ का टीजर 28 जुलाई दुलकर के 38वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया, टीजर देखकर ज्यादातर लोगों का पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहा है, दर्शकों ने इसमें दुलकर का बिलकुल नया अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)

1950 के दशक की पृष्ठभूमि में रची गई कहानी…

टीजर देखकर साफ पता चलता है कि फिल्म की कहानी 1950 के दशक की है। फिल्म में उस दौर के समाज, सिनेमा और पारिवारिक संबंधों की झलक दिखाई देती है। कहानी में एक पिता अपने बेटे को बचपन से ही हीरो बनाने का सपना देखता है, लेकिन आगे चलकर यही सपना उनके रिश्तों में दरार डाल देता है।

पिता-पुत्र के रिश्ते में होगा टकराव…

फिल्म में समुथिरकानी, अय्या नामक एक जुनूनी फिल्ममेकर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने बेटे को एक बड़ा स्टार बनाना चाहता है। लेकिन जैसे-जैसे बेटा बड़ा होता है, उसका अपने पिता से मतभेद बढ़ता जाता है। पिता-पुत्र के रिश्ते में इमोशनल टकराव, नियंत्रण और आत्म-स्वाभिमान की लड़ाई को फिल्म में बारीकी से दर्शाया गया है।

टीजर में दुलकर सलमान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन…

टीजर में दुलकर सलमान की दो अलग-अलग छवियां देखने को मिलती हैं। पहले वह एक आज्ञाकारी और भावुक बेटे के रूप में नजर आते हैं। लेकिन जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, वह स्वतंत्र सोच वाला और बगावत करने वाला युवा बन जाते हैं, जो अपने पिता के फैसलों पर सवाल उठाता है। इस ट्रांजिशन को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

स्टार कास्ट: दमदार कलाकारों से सजी है ‘कांथा’…

1. दुलकर सलमान – बेटे के किरदार में

2. समुथिरकानी – पिता और फिल्ममेकर ‘अय्या’ की भूमिका में

3. भाग्यश्री बोरसे – फिल्म की लीड हीरोइन

अय्या नामक किरदार एक जुनूनी डायरेक्टर है जो दक्षिण भारत की पहली हॉरर फिल्म बनाने का सपना देखता है। यह जुनून और संघर्ष ही फिल्म की मूल कहानी है।

कांथा: सिनेमा के जुनून और पारिवारिक टकराव की कहानी…

‘कांथा’ सिर्फ एक पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि सिनेमा के जुनून और सामाजिक बदलाव की गाथा है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे सपनों की तलाश में रिश्ते बदल जाते हैं, और कैसे रचनात्मकता और स्वाभिमान के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)

फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार…

फिल्म का केवल टीजर ही सामने आया है, लेकिन इसकी भव्यता और गंभीरता देखकर दर्शक फुल ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर में दिखाए गए कला निर्देशन, साउंड डिजाइन और अभिनय की झलक फिल्म के स्तर को ऊंचा बताती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Illegal de-addiction centers in Uttarakhand: उत्तराखंड में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई तेज, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
Next: Congress Party: कांग्रेस ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन, 30 जुलाई से धरना देने की चेतावनी

Related Stories

Jaaved Jaaferi Nainital Look
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट

नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग

himani Shrotiya March 3, 2026
Esha Gupta Safe Return UAE
  • एंटरटेनमेंट

Esha Gupta Safe Return UAE: UAE से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता, सरकार का किया शुक्रियादा…

Hema Gupta March 3, 2026
फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.