MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

ms-dhoni-ranchi-plot-controversy

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

ms dhoni ranchi plot controversy msdhoni पर लगे गंभीर आरोप झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को IPL के पहले बड़ा झटका लगा है। महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। यह मामला रांची के हरमू इलाके में स्थित H-10A आवासीय प्लॉट से जुड़ा है।

हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि, ' यह प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन वर्तमान में वहां कथित तौर पर एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है।'

धोनी को भेजा गया नोटिस

यह जमीन रांची के हरमू रोड पर है। जांच के बाद बोर्ड ने एम. एस. धोनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान ने कहा- 'सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि कई और लोगों को भी नोटिस भेजा गया है। कुछ लोगों ने रिहायशी जमीन का गलत इस्तेमाल किया है, उनसे जवाब मांगा गया है। अगर सही जवाब नहीं मिला या रूल्स वॉयलेशन पाया गया तो लैंड अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा।'

झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने जारी किया नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड ने हाल के दिनों में ऐसे कई मामलों की जांच करनी शुरू की है, जिनमें आवासीय प्लॉट का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि, नियमों का उल्लंघन किसी के लिए भी स्वीकार्य नहीं किया जाएगा, चाहे वो आम इंसान हो या कोई सेलिब्रिटी।

15 दिन में सही तर्क के साथ देना होगा जवाब

जारी किए गए नोटिस में माही को एक स्पष्ट जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उचित जवाब की मांग की गई है। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर जवाब सटीक नहीं मिला तो आवंटन रद्द कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिहं धोनी फिलहाल हरमू स्थित इस घर पर नहीं रहते हैं। वो रांची के रिंग रोड पर बने अपने नए घर में रहते हैं।

IPL में नजर आएंगे धोनी

भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि, धोनी कुछ ही मैच में खेलते नजर आएंगे। वो IPL के सभी मैच नही खेलेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, CSK के मैनेजमेंट ने इस बात कि पुष्टि की है कि वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए माही को कुछ मैचों से ब्रेक दिया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।