jammu-kashmir-attack-terror-reasi

Jammu Kashmir Attack: “हम चुप रहे ताकि उनको लगे कि हम मर गए है” 10 की मौत

By : Himani Shrotriya
Jammu Kashmir Attack: “हम चुप रहे ताकि उनको लगे कि हम मर गए है” 10 की मौत
https://youtu.be/NyGN3D2bBgI?si=4R-WqJOYqYaEfqpJ

Jammu Kashmir Attack: 9 जून देश के लिए बहुत बड़ा  दिन था। एक ओर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। दूसरी और दूनिया की निगाह भारत पाकिस्तान मैच पर थी। लेकिन इस बीच जम्मु कश्मीर से आतंकी हमले की खबर आई। आतंकियों ने रियासी में श्रद्धालुओं से भरी एक बस को निशाना बनाया. इसमें 10 लोगों मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

https://twitter.com/Atulverma755/status/1800102046747779521

Jammu Kashmir Attack: बस चालक को लगी गोली 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक,शाम करीब 6.10 मिनट पर रियासी जिले के पौनी इलाके में शिवखोरी से कटरा जा रही यात्रियों की बस पर आतंकवादियों ने फायरिंग की. बस चालक को गोली लगी और वो नियंत्रण खो बैठा, और बस पास की खाई में जा गिरी. आतंकियों का पता लगाने के लिए भारतीय सेना ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं. जंगल वाले इलाके में तलाशी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

https://twitter.com/RishiRahar/status/1799986157562003822

हम सभी चुप रहे ताकि…

Jammu Kashmir Attack: बस में सवार एक यात्री ने हमले को लेकर बताया की वो 6-7 आतंकवादी थे और उनका चेहरा नकाब से ढका हुआ था. शुरू में उन्होंने बस को सड़क पर चारों तरफ से घेर कर गोलीबारी की. जब बस खाई में गिरी तो वो नीचे बस की तरफ आए और गोलीबारी करते रहे. हम सभी चुप रहे ताकि उन्हें ऐसा लगे की हम सब मर चुके है. उसके बाद आतंकी भाग गए।

Read More: आतंकी हमला: श्रीनगर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

Jammu Kashmir Attack: 10 लोगों ने गवाई जान 

उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रात करीब 8 बजे तक सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया. लेकिन 10 लोगों ने अपनी जान गवां दी। मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे..हमले की तस्वीरें बेहद खोफनाक थी। लोगों की लाशे खाई में बिखरी हुई थी। 

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

Jammu Kashmir Attack: इस हमले के बाद लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के नज़रिए से सरकार पर सवाल उठाए।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1799831541188821076

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हमले की निंदा की है।

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1799827138499223958

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी NDA सरकार शपथ ले रही थी और कई देशों के प्रमुख देश में है, तब श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर आतंकी हमला हुआ है। इसमें 10 लोगों की जान चली गई।जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले लगातार जारी हैं। घाटी में शांति और स्थिरता लाने की नरेंद्र मोदी सरकार के दावे खोखले हैं।

https://twitter.com/kharge/status/1799827970074526142

Jammu Kashmir Attack: साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पोस्ट में जानकारी दी,PM नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और मुझसे स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए कहा है. हमले में शामिल लोगों को जल्द ही सजा दी जाएगी .

क्षेत्र की बढाई सुरक्षा

Jammu Kashmir Attack: एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमले की जांच के लिए जम्मू से NIA की टीम भी रवाना हो चुकी है. खबर है कि NIA के SP लेवल के अधिकारी स्पॉट पर पहुंचकर जांच करेंगे. मौके पर NIA की फोरेंसिक टीम भी जांच करेगी. हमले के बाद पूरे क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर