Elderly Couple Murder News: राजस्थान के जैसलमेर में एक घर में बुजुर्ग दंपत्ति के शव मिले। महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब है। इस वजह से कयास लगाए जा रहें हैं कि लूट की इरादे से कोई घर में आया और उसने ही दोनों की हत्या कर दी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
सुबह भांजा घर पहुंचा तो उड़े होश
18 अप्रैल की सुबह 9 बजे भांजा घर पहुंचा तो उसने देखा कि वहां बुजुर्ग महिला का शव कमरे में पड़ा है। वहीं बुजुर्ग पुरुष का शव आंगन पड़ा था। वो यह देखकर हैरान रह गया। फिर उसने गांव के लोगों को बुलाया। फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। यह मामला जैसलमेर के पास मोहनगढ़ इलाके के भील बस्ती का है।

मृतक की पहचान
मृतकों की पहचान लाखाराम 90 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 85 वर्षीय पत्नी के रुप में की गई। दोनों बुजुर्ग दंपत्ति की कोई संतान नहीं है, इसिलए घर में बस वहीं दोनों रहते थे। शनिवार सुबह लाखाराम की बहन का बेटा चंदाराम बुजुर्ग दंपत्ति से मिलने पहुंचा था। तो दोनों के शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत गांव के लोगों को बुलाया।
हत्या की आशंका
सूचना मिलते ही मोहनगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम डेलू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला की रेशमा के पैरों के चांदी के कड़े गायब है। और घर के पास कुछ पैरों के निशान भी मिले।

एसपी अभिषेक शिवहरे का बयान
उन्होंने कहा कि- ‘दोनों के शव उनके घर में ही मिले हैं। हमारी टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की है। प्रथम दृष्टया बॉडी पर कहीं भी चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।’
थाना प्रभारी बाबूराम डेलू ने बताया कि- ‘FSL टीम को बुलाया गया है। शवों को मोहनगढ़ ले जाया गया, जहां इनका पोस्टमॉर्टम होगा।’
Also Read- Haldwani Accident News: अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल!
